बॉलीवुड

Rowdy Rathore 2: Akshay Kumar को मेकर्स ने मारी लात!! इस एक्टर के हाथ लगी 100 करोड़ी मूवी

Sidharth Malhotra approached for Rowdy Rathore 2: मीडिया में छायी ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो राउड़ी राठौड़ के मेकर्स ने इसका सीक्वल बनाने का फैसला लिया है। मेकर्स राउडी राठौड़ 2 (Rowdy Rathore 2) में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की जगह सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) को लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। मेकर्स ने सिद्धार्थ से बात भी कर ली है।

Image

Rowdy Rathore 2: Akshay Kumar को मेकर्स ने मारी लात!! इस एक्टर के हाथ लगी 100 करोड़ी मूवी

Sidharth Malhotra approached for Rowdy Rathore 2: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं। यहां तक की साउथ फिल्मों की रीमेक्स भी बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती नजर आ रही हैं। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री हिट फिल्मों के सीक्वल बनाने में बिजी दिखाई दे रही है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो राउडी राठौड़ के मेकर्स ने इसका सीक्वल बनाने का फैसला लिया है। फिल्म राउडी राठौड़ में अक्षय कुमार डबल रोल में दिखाई दिए थे। बताया जा रहा है कि राउडी राठौड़ के मेकर्स ने सीक्वल के लिए अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से नहीं बल्कि सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) से बात की है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा को ऑफर हुई राउडी राठौड़ 2:

फिल्म राउडी राठौड़ 2 (Rowdy Rathore 2) से जुड़े सूत्र ने पिंकविला को जानकारी दी है, 'निर्माता सबीना खान काफी समय से राउडी राठौड़ 2 बनाने की प्लानिंग कर रही थीं। ऐसा लग रहा है कि उनका सपना साकार होने वाला है। सबीना ने राउडी राठौड़ 2 का आइडिया लॉक कर लिया है और सिद्धार्थ मल्होत्रा से बात कर रही हैं। राउडी राठौड़ 2 में सिद्धार्थ मल्होत्रा पुलिस ऑफिसर का किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा रोहित शेट्टी की वेब सीरीज पूरी करने में व्यस्त हैं।'

कम नहीं हो रही मीका सिंह की मुश्किलें:

फिल्म राउडी राठौड़ 2 का निर्माण सबीना खान किसी बड़े बैनर और संजय लीला भंसाली के साथ मिलकर करेंगी। सूत्र के अनुसार, 'फिल्म राउडी राठौड़ 2 के मेकर्स कोशिश कर रहे हैं कि वो इसकी शूटिंग अगले 2 महीनों में शुरू कर दें। इन दिनों मेकर्स फिल्म की कास्टिंग में व्यस्त हैं। राउडी राठौड़ 2 डायरेक्ट करने के लिए मेकर्स कई लोगों से चर्चा कर रहे हैं। हो सकता है कि सबीना खान जल्द ही राउडी राठौड़ 2 का ऐलान कर दें।' वैसे आपको राउडी राठौड़ 2 के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा सही च्वाइस लगते हैं या नहीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article