Karan Kundrra-Tejasswi Prakash Wedding Update: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। करण और तेजस्वी ने कुछ समय पहले ही रियलिटी शो देसी ब्लिंग में सगाई की थी, जिसके बाद से ही अब सवाल ये उठ रहा है कि कपल शादी कब करने वाले हैं और इस पर भी फाइनली अपडेट आ गया है। करण कुंद्रा ने तेजस्वी संग अपनी शादी पर बड़ा अपडेट दिया है। इस मौके पर एक्टर ने मजाकिया अंदाज में अपनी होने वाली पत्नी तेजस्वी प्रकाश की प्रेग्नेंसी पर भी कुछ ऐसा बोल दिया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Scout OP के 'चड्डी' वाले खुलासे पर तिलमिलाईं गर्लफ्रेंड Kaashvi! रिएक्शन ने खींचा सबका ध्यान
करण कुंद्रा ने शादी पर दिया बड़ा अपडेट
हाल ही में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने मशहूर यूट्यूबर पंकज सेठी के पॉडकास्ट में नजर आए। इस मौके करण और तेजस्वी से शादी का सवाल किया गया, जिस पर एक्टर ने खुलकर जवाब दिया है। पंकज सेठी ने इस पॉडकास्ट में दोनों से सवाल किया कि कब कर रहे हैं आपलोग शादी? क्या मैं ये पूछ सकता है। इस पर तेजस्वी कहती हैं, 'पूछ ही लिया चलो। हम अभी भी इस रास्ते पर नहीं है और मुझे पता नहीं... जल्द ही करेंगे।' ये चीज तेजस्वी करण को देखते हुए बोलती हैं। इसके बाद करण बोलते हैं, 'हम इस पॉडकास्ट में एक बात तो जरूर बोल सकते हैं, जो हमने अभी तक कहीं नहीं कहा। प्रोसेस शुरू हो चुका है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Upcoming TV Shows: दिसंबर में बैक-टू-बैंक धमाका करेंगे ये 7 नए शोज, पॉपुलैरिटी में Bigg Boss 20 को देंगे माततेजस्वी प्रकाश की प्रेग्नेंसी पर करण कुंद्रा का मजाक
इस पर पंकज सेठी कहते हैं कि शायद अगले साल के पहले क्वाटर तक शादी देखने के लिए मिल जाएगी। इस बात पर करण और तेजस्वी हंसने लगते हैं और फिर करण कुंद्रा कहते हैं, 'बिल्कुल फर्स्ट क्वाटर तक शादी हो जाएगी और फिर सेकंड... थर्ड क्वाटर तक प्रेग्नेंसी की न्यूज आ जानी चाहिए।' करण की इस बात पर तेजस्वी भी हंस पड़ती है। सोशल मीडिया पर करण और तेजस्वी का ये वीडियो वायरल हो रहा है।
