Top News Today, 28 May 2023: पीएम मोदी ने आज देश को नई संसद की सौगत दी है। पीएम मोदी ने आज नए संसद भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर विपक्ष ने इस कार्यक्रम का विरोध ही किया। 20 विपक्षी पार्टियां इस समारोह में शामिल नहीं हुईं। मोदी सरकार और विपक्ष की ये लड़ाई सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक देखने को मिली। कांग्रेस के एक ट्वीट को लेकर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दोनों पार्टियों के बीच देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को लेकर ऐसी जंग छिड़ी है कि वार-पलटवार जारी है। दिल्ली में भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI)) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर पुलिस की कार्रवाई के बाद विपक्ष के नेता सीधे पीएम मोदी पर हमला बोलने लगे हैं। पढ़ें शाम तक की बड़ी और अहम खबरें
देश की नई संसद का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोकसभा में ऐतिहासिक भाषण दिया। नए संसद भवन की जरूरतों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने इस नई इमारत की भविष्य की जिम्मेदारियों से रूबरू कराया। पीएम ने कहा कि हमें अगले 25 वर्षों भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसके लिए हमें आज ही नए संकल्प लेने होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें 'नेशन फर्स्ट' की भावना से आगे बढ़ना होगा। हमें कर्तव्यपथ को सर्वोपरि रखना होगा।
केंद्र सरकार ने नए संसद भवन (New Parliament Building) के उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए 75 रुपये (Rs 75 Coin) का स्मारक सिक्का (Commemorative Coin) जारी करने का फैसला किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने नई संसद का उद्घाटन करने के बाद 75 रु का नया सिक्का भी लॉन्च कर दिया है। मगर ये 75 रु का सिक्का आम जनता के लिए नहीं होगा। आम लोग इससे लेन-देन नहीं कर पाएंगे। आगे जानिए इसका कारण क्या है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मई 2023 को नई संसद भवन का उद्घाटन किया। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बने नए संसद भवन की डिजाइन विदिशा के परमार कालीन विजय सूर्य मंदिर के मॉडल जैसी है। विदिशा के इस विजय सूर्य मंदिर का निर्माण परमार काल के शासक राजा कृष्ण के प्रधानमंत्री चालुक्य वंशी वाचस्पति ने 11 वीं सदी में कराया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (28 मई 2024) को नए संसद भवन का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने ऐतिहासिक राजदंड सेंगोल को लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास स्थापित किया। प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर ईश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए कर्नाटक के श्रृंगेरी मठ के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गणपति होमम् अनुष्ठान किया। उधर कांग्रेस समेत 21 विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नए संसद भवन के उद्घाटन की मांग को लेकर बहिष्कार किया। पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संसद लोगों की आवाज है! प्रधानमंत्री संसद भवन के उद्घाटन को राज्याभिषेक समझ रहे हैं।
रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन हुआ और विपक्ष इस मामले से दूरी बनाए रखा। राष्ट्रपति से उद्घाटन न कराने के कारण विपक्ष ने इस समारोह का बहिष्कार किया था। मोदी सरकार और विपक्ष की ये लड़ाई सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक देखने को मिली। कांग्रेस के एक ट्वीट को लेकर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दोनों पार्टियों के बीच देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को लेकर ऐसी जंग छिड़ी है कि वार-पलटवार जारी है।
दिल्ली में भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI)) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर पुलिस की कार्रवाई के बाद विपक्ष के नेता सीधे पीएम मोदी पर हमला बोलने लगे हैं। बृजभूषण शरण सिंह भाजपा से सांसद हैं और प्रदर्शन रहे कई नामी पहलवानों ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को इन पहलवानों ने महिला पंचायत का आयोजन किया था। पहलवानों ने नए संसद भवन के पास शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का ऐलान किया था, जिसके बाद आज निर्धारित समय पर जब वो निकले तो पुलिस से सामना हुआ और फिर बैरिकेड तोड़कर पहलवान जब आगे बढ़ना चाहे तो पुलिस ने कार्रवाई कर दी।
संसद के नए भवन के उद्घाटन पर विपक्ष की तरफ से तीखे और कड़वे बयान सामने आ रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने तो संसद के नए भवन को ताबूत करार दिया। हालांकि ओवैसी और प्रमोद कृष्णन ने तीखी आलोचना की। बीजेपी भी पीछे नहीं रही। आरजेडी के ट्वीट में ताबूत वाले हिस्से को उनका भविष्य और संसद को देश का भविष्य बताया।
गूगल पे यूजर्स के लिए एक नई तरह की सर्विस पेश कर रहा है। अब इस प्लेटफॉर्म के यूजर्स रूपे क्रेडिट कार्ड (RuPay Credit Card) के जरिए भी UPI पेमेंट कर पाएंगे। गूगल पे ने इस सुविधा के लिए एनपीसीआई (NPCI) के साथ साझेदारी की है। इसके बाद यूजर्स अब गूगल पे के जरिए भी यूपीआई पेमेंट (UPI) कर पाएंगे।
यूपी के वाराणसी शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक सभ्यता का हर कोई कायल है, यही वजह है कि यहां पर आध्यात्मिक अनुभूति करने के लिए भारत ही नहीं बल्कि विदेश से भी बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इसी क्रम में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी वाराणसी के बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। इसके बाद अस्सी घाट पर उन्होंने वैदिक मंत्रों के साथ मां गंगा की आरती के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गंगा आरती और इस अनुष्ठान को उन्होंने आत्मशुद्धि का अत्यंत प्रभावशाली अभियान बताया।
