यूटिलिटी

क्रेडिट कार्ड से करना चाहते हैं UPI पेमेंट, Google Pay पर मिलेगा फायदा, जानें पूरी प्रोसेस

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 28, 2023, 03:25 PM IST

Upi Payment With Credit Card: गूगल पे यूजर्स के लिए एक नई तरह की सर्विस पेश कर रहा है। अब इस प्लेटफॉर्म के यूजर्स रूपे क्रेडिट कार्ड (RuPay Credit Card) के जरिए भी UPI पेमेंट कर पाएंगे।

Image

क्रेडिट कार्ड को गूगल पे पर लिंक करने की प्रोसेस

Photo : iStock

Upi Payment With Credit Card: गूगल पे यूजर्स के लिए एक नई तरह की सर्विस पेश कर रहा है। अब इस प्लेटफॉर्म के यूजर्स रूपे क्रेडिट कार्ड (RuPay Credit Card) के जरिए भी UPI पेमेंट कर पाएंगे। गूगल पे ने इस सुविधा के लिए एनपीसीआई (NPCI) के साथ साझेदारी की है। इसके बाद यूजर्स अब गूगल पे के जरिए भी यूपीआई पेमेंट (UPI) कर पाएंगे।

इन बैंकों से क्रेडिट कार्ड के जरिए UPI पेमेंट करने की सुविधा

अभी एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, HDFC बैंक, पंजाब नेशनल बैंक सहित 8 बैंक रूपे क्रेडिट कार्ड के जरिए यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा शुरू कर दी है। गूगल पे पर रूपे क्रेडिट कार्ड लिंक करने का प्रोसेस काफी सरल है। आइये जानते हैं कि गूगल पे पर क्रेडिट कार्ड को कैसे लिंक कर सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड को गूगल पे पर लिंक करने की प्रोसेस

  • गूगल पे पर रूपे क्रेडिट कार्ड को लिंक करने के लिए पहले अपने गूगल पे ऐप को ओपन करें।
  • इसके बाद प्रोफाइल सेक्शन में जाएं।
  • फिर आपको रूपे क्रेडिट कार्ड पे विद यूपीआई के ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें।
  • फिर आपका कार्ड जिस बैंक का है उस बैंक के ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें।
  • अब आपको एक यूपीआई पिन को जनरेट करना होगा।
  • इस तरह रूपे क्रेडिट कार्ड गूगल पे पर सेट हो जाएगा।

पेमेंट कैसे करें

गूगल पे ऐप पर यूपीआई नंबर को इंटर करें या फिर QR कोड को स्कैन करें। इसके बाद आपको जो अमाउंट पे करना है उसे इंटर करें। फिर रूपे क्रेडिट कार्ड के विकल्प को चुनें। अब आपको यूपीआई पिन डालकर पेमेंट पूरा करना होगा। साल 2022 में रूपे क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट की सुविधा को शुरू किया गया था। इसके जरिए केवल मर्चेंट क्यूआर कोड को स्कैन करके ही पेमेंट किया जा सकता है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article