देश

Nehru को लेकर ट्विटर पर छिड़ा घमासान! BJP का Congress को तगड़ा जवाब, बताया- 'नेहरू का सच'

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 28, 2023, 05:03 PM IST

कांग्रेस समेत विपक्ष की 20 पार्टियों की विरोध के बीच पीएम मोदी ने नई संसद का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह नए संसद भवन का उद्घाटन किया। मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर ईश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए कर्नाटक के श्रृंगेरी मठ के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ‘गणपति होमम्’ अनुष्ठान किया।

रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन हुआ और विपक्ष इस मामले से दूरी बनाए रखा। राष्ट्रपति से उद्घाटन न कराने के कारण विपक्ष ने इस समारोह का बहिष्कार किया था। मोदी सरकार और विपक्ष की ये लड़ाई सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक देखने को मिली। कांग्रेस के एक ट्वीट को लेकर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दोनों पार्टियों के बीच देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को लेकर ऐसी जंग छिड़ी है कि वार-पलटवार जारी है।

कांग्रेस का ट्वीट

दरअसल इस उद्घाटन समारोह के दौरान कांग्रेस ने एक ट्वीट किया, जिसमें पीएम मोदी और पंडित नेहरू को दिखाया गया था। पीएम मोदी को पंडित नेहरू के पैरों के पास दिखाया गया था। इस फोटो के साथ कांग्रेस ने लिखा- 'कितनी भी कोशिश कर लो।"

congress tweet

congress tweet

बीजेपी का पलटवार

कांग्रेस के इस ट्वीट के बाद बीजेपा भड़की और उसने भी पलटवार कर लिया। बीजेपी ने भी ट्विटर पर एक फोटो को शेयर करते हुए कांग्रेस पर हमला बोल दिया। इस फोटो में बीजेपी ने जो फोटो शेयर किया वो 'रील बनाम रियल' के टैग के साथ। कैमरे के सामने नेहरू बड़े दिख रहे हैं, जबकि दूसरी ओर कैमरे के नीचे उनकी छोटी तस्वीर बनी हुई है। बीजेपी ने इस फोटो के साथ लिखा- "नेहरू का सच।"

bjp tweet

bjp tweet

आज क्या हुआ

कांग्रेस समेत विपक्ष की 20 पार्टियों की विरोध के बीच पीएम मोदी ने नई संसद का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह नए संसद भवन का उद्घाटन किया। मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर ईश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए कर्नाटक के श्रृंगेरी मठ के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ‘गणपति होमम्’ अनुष्ठान किया। प्रधानमंत्री ने सेंगोल (राजदंड) को दंडवत प्रणाम किया और हाथ में पवित्र राजदंड लेकर तमिलनाडु के विभिन्न अधीनमों के पुजारियों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद नादस्वरम् की धुनों के बीच प्रधानमंत्री मोदी सेंगोल को नए संसद भवन लेकर गए और इसे लोकसभा कक्ष में अध्यक्ष के आसन के दाईं ओर एक विशेष स्थान में स्थापित किया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article