देश

Top News Today, 14 May 2023: कर्नाटक में जीत के बाद CM के नाम पर कांग्रेस में उलझन, IPS प्रवीण सूद होंगे अगले CBI चीफ; आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 14, 2023, 06:01 PM IST

Top News Today, 14 May 2023: कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत तो मिल चुकी है, लेकिन सीएम के नाम पर अभी तक फैसला नहीं हो पाया है। वहीं कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद सीबीआई के नए डायरेक्टर नियुक्त किए गए हैं। यूपी निकाय चुनाव को लेकर बसपा ने भाजपा सरकार पर बड़े आरोप लगाए हैं।

Image

आज शाम की बड़ी खबरें

Top News Today, 14 May 2023: कर्नाटक की सीएम कौन? इस पर जीत के बाद भी कांग्रेस अभी तक फैसला नहीं कर पाई है। डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच इस पद के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। यूपी नगर निकाय चुनावों के परिणामों पर असंतोष जाहिर करते हुए बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। मायावती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने धांधली से अधिकतर सीट जाती हैं। मोचा चक्रवात तेजी से भारत की तरफ आ रहा है। यह चक्रवात पश्चिम बंगाल और पूर्वात्तर राज्यों में तबाही मचा सकता है। पढ़ें आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

CBI Director: कर्नाटक के वर्तमान डीजीपी प्रवीण सूद को सीबीआई का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। प्रवीण सूद को रविवार को दो साल की अवधि के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का अगला निदेशक नियुक्त किया गया। सुबोध कुमार जायसवाल कार्यकाल पूरा होने के बाद सूद सीबीआई चीफ का कार्यभार संभालेंगे।

शनिवार को दोपहर तक यह साफ हो चुका था कि कर्नाटक की जनता ने छप्पर फाड़कर कांग्रेस को वोट दिया है। सीटों की संख्या इशारा कर रही थी कि अब कांग्रेस के विजय रथ को रोक पाने की कुवत बीजेपी या जेडीएस में नहीं हैं। देर शाम तक जब पूरे नतीजे घोषित किए गए तो कांग्रेस के 136 निर्वाचित विधायकों के बेंगलुरु पहुंचने का दौरा शुरू हो गया। दरअसल मामला सिर्फ जीत तक ही सीमित नहीं है। फैसला इस बात का भी होना है कि सीएम कौन। इस समय कर्नाटक में सीएम (who will be karanataka cm)पद के लिए दो दावेदार सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार हैं।

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव (UP Municipal Corporation Election Result) में बीजेपी सभी 17 नगर निगमों के मेयर पद पर एकतरफा जीत हासिल की है। नगर पालिका परिषदों में 2017 के मुकाबले दोगुना से अधिक सीटें जीतीं। 545 नगर पंचायतों में 545 सीटों पर कब्जा किया। यूपी नगर निकाय चुनावों के परिणामों पर असंतोष जाहिर करते हुए बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। मायावती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने धांधली से अधिकतर सीट जाती हैं।

राजस्थान के कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच की मांग को लेकर जन संघर्ष यात्रा निकाल रहे हैं इस बीच कर्नाटक के चुनावी नतीजों से पायलट खासे उत्साहित हैं और उनका कहना है कि कर्नाटक में कांग्रेस ने भारी बहुमत से जीत हासिल की और बड़-बड़े दावे करने वाली बीजेपी का नामोनिशान तक नहीं है।

Cyclone Mocha: 10 से 15 किमी प्रति घंटे वाली हवा की रफ्तार से सामना होने पर कहते हैं कि आंधी आ गई। अब फर्ज करिए की अगर हवा की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे हो तो क्या होगा। साइक्लोन मोचा की रफ्तार कुछ इतनी ही है। यह तूफान बांग्लादेश में तबाही तो मचा रहा है, धीरे धीरे पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों की तरफ बढ़ रहा है। ऐहतियात के तौर पर बंगाल की खाड़ी में मछुआरों को जाने से मना किया गया है। इसके साथ ही एनडीआरएफ की टीम किसी भी हालात का सामना करने के लिए तैनात की गई है।

Narendra Modi Wave: कर्नाटक चुनाव में आए नतीजे के बाद विपक्ष हमलावर है, राहुल गांधी ने कहा कि शनिवार को कहा था कि नफरत की बाजार खत्म, अब मोहब्बत का बाजार शुरू। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि कर्नाटक(Karnataka Election results 2023) की जीत सिर्फ किसी राज्य विशेष तक सीमित नहीं है। इस बयान से आगे बढ़कर उद्धव ठाकरे गुट के संजय राउत ने कहा कि देश में अब मोदी लहर का खात्मा हो चुका है हमारी लहर आ रही है। 2024 के मद्देनजर हम लोगों की तैयारी शुरू हो चुकी है। रविवार को शरद पवार(Sharad Pawar) की अध्यक्षता में हम लोग बैठक करने जा रहे हैं। 2024(General Elections 2024) के चुनाव के बारे में चर्चा के साथ साथ आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।

Weather Forecast : राजस्थान में चक्रवाती तूफान मोखा का असर दिखने लगा है। यही वजह है कि यहां पर पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया और प्रदेश में आंधी चलने से मौसम का मिजाज बदल गया। रविवार सुबह जयपुर समेत राज्य कुछ हिस्‍सों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले चार दिनों तक प्रदेश में झोंकेदार हवा के साथ बारिश का बना रहेगा। वहीं, ये भी संभावना जताई जा रही है कि 24 घंटे में 30 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, हो सकता है कि तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी।

Operation Samudragupta : भारतीय नौसेना और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की ओर स्‍पेशल अभियान चलाया जा रहा था, जिसमें केरल तट पर टीमों को बड़ी कामयाबी मिली। यहां पर एक जहाज से करीब 12,000 करोड़ रुपये का 2,500 किग्रा मेथामफेटामाइन ड्रग बरामद किया गया है। इसको बरामद करने के बाद टीम ने इसे जब्त कर लिया है। एंटी-ड्रग एजेंसी ने बताया है कि यह बरामदगी देश में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है, जिसमें मेथमफेटामाइन कासे जब्‍त किया गया है। वहीं, टीम ने बताया है कि इस मामले में एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Parineeti and Raghav Engagement: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने कल यानी 13 मई को सगाई कर ली। कपल ने परिवार और दोस्तों के बीच एक- दूसरे को अंगूठी पहनाई। लव बर्ड्स के संगीत के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। परिणीति और राघव की सगाई में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मीका सिंह, मनीष मल्होत्रा, प्रियंका चोपड़ा समेत कई वीआईपी गेस्ट शामिल हुए थे। सगाई सेरेमनी का इनसाइड वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में परणीति और राघव दिखाई दे रहे हैं।

Austin Russell to acquire majority stake in Forbes: लुमीनार टेक्नोलॉजीस के सीईओ ऑस्टिन रसेल दिग्गज बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स में मेजॉरिटी हिस्सेदारी खरीदने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक 28 साल के अरबपति ऑस्टिन रसेल, फोर्ब्स ग्लोबल मीडिया होल्डिंग्स में 82 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने वाले हैं। इस डील की वैल्यू 800 मिलियन डॉलर (6640 करोड़ रुपये) बताई जा रही है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी में 82 फीसदी हिस्सेदारी ऑटोमोटिव टेक बिलेनियर रसेल की रहेगी, जबकि बाकी की 18 प्रतिशत हिस्सेदारी पर फोर्ब्स फैमिली का ही मालिकाना हक रहेगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article