जयपुर

Weather Forecast : राजस्‍थान में पश्चिमी विक्षोभ फिर हुआ सक्रिय, जयपुर समेत इन हिस्‍सों में बदलेगा मौसम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2023, 05:32 PM IST

Weather Forecast : मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि राजस्थान के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन गया है, जिस वजह से राजस्‍थान के सीकर एवं बीकानेर का मौसम बदल गया है।

Image

राजस्‍थान में हल्‍की वर्षा की संभावना।

Photo : BCCL

Weather Forecast : राजस्थान में चक्रवाती तूफान मोखा का असर दिखने लगा है। यही वजह है कि यहां पर पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया और प्रदेश में आंधी चलने से मौसम का मिजाज बदल गया। रविवार सुबह जयपुर समेत राज्य कुछ हिस्‍सों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले चार दिनों तक प्रदेश में झोंकेदार हवा के साथ बारिश का बना रहेगा। वहीं, ये भी संभावना जताई जा रही है कि 24 घंटे में 30 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, हो सकता है कि तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी।

इन क्षेत्रों में बदला मौसम

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि राजस्थान के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन गया है, जिस वजह से राजस्‍थान के सीकर एवं बीकानेर का मौसम बदल गया है। इसका असर उस वक्‍त देखने को मिला जब शनिवार की शाम तकरीबन चार बजे आंधी के साथ वर्षा होने लगी। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्‍सों में बादल छाए रहे। वहीं, जयपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी भी चली।

शनिवार का दिन रहा सबसे गर्म

शनिवार को जयपुर में अधिकतम तापमान

जयपुर में शनिवार को तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक जयपुर प्रदेश में सबसे गर्म दिन रहा, जिसकी वजह से लोगों का बाहर निकलना भी दूभर हो गया। लू के थपेड़ों से लोगों को बेहाल देखा गया। पिछले चार दिनों की बात करें तो अब तक चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है। जहां एक ओर शाम को चली आंधी ने लोगों को साधारण राहत दी तो वहीं, रविवार सुबह बूंदाबांदी से भी लोगों को आराम मिला।

इन हिस्‍सों में बिगड़ सकता है मौसम

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि सवाई माधोपुर, दौसा, जयपुर, करौली और नागौर में झोंकेदार आंधी चल सकती है। वहीं, अजमेर के साथ टोंक में भी बूंदाबांदी होने के आसार जताए जा रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें