Parineeti and Raghav Engagement: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने कल यानी 13 मई को सगाई कर ली। कपल ने परिवार और दोस्तों के बीच एक- दूसरे को अंगूठी पहनाई। लव बर्ड्स के संगीत के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। परिणीति और राघव की सगाई में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मीका सिंह, मनीष मल्होत्रा, प्रियंका चोपड़ा समेत कई वीआईपी गेस्ट शामिल हुए थे। सगाई सेरेमनी का इनसाइड वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में परणीति और राघव दिखाई दे रहे हैं।
कपल ने सगाई के बाद केक कट किया और एक - दूसरे को खिलाया। इसके बाद दोनों लाइव परफॉर्मेंस एन्जॉय करते हुए दिखाई दिए। राघव ने परिणीति को सभी मेहमानों के सामने लिप किस किया है। परिणीति और राघव का क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस लव बर्ड्स के कपल पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। परिणीति और राघव की सगाई पंजाबी रीति- रिवाज से हुई है।
राघव और परिणीति का लिपलॉक वीडियो वायरल
सगाई में परिणीति और राघव मैचिंग कलर के आउटफिट में नजर आए थे। कपल की सगाई कपूरथला हाउस में हुई थी। परिणीति और राघव ने सगाई के बाद पैपराजी को कई पोज दिए। एक्ट्रेस ने अपनी सगाई की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो में परिणीति और राघव ने एक से बढ़कर एक कपल पोज दिए थे। फैंस कपल को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।
परिणीति और राघव लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा था। कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अफवाह उड़ी थी। परिणीति और राघव ने लंदन में एक ही कॉलेज से पढ़ाई की है। दोनों के परिवार एक- दूसरे को पहले से ही अच्छी तरह से जानते थे।
