देश

Top News Today, 11 May 2023: SC से उद्धव को झटका, अधिकारों की लड़ाई में दिल्ली सरकार को बड़ी जीत, पवार से मिले नीतीश; आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

  • Agency by: Agency
  • Updated May 11, 2023, 05:55 PM IST

Top News Today, 11 May 2023: गुरुवार को नीतीश कुमार मुंबई पहुंचे और शरद पवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता जरूरी है और उन्हें खुशी होगी अगर शरद पवार इस गठबंधन का चेहरा बनते हैं। नीतीश ने यहां उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात की। वहीं अधिकारों की लड़ाई में दिल्ली सरकार को बड़ी जीत मिली है।

Image

आज शाम तक की बड़ी खबरें

Top News Today, 11 May 2023: सुप्रीम कोर्ट से उद्धव गुट को बड़ा झटका है। शिंदे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने उद्धव के कदम को सुप्रीम कोर्ट ने सही नहीं माना है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने तत्कालीन राज्यपाल के फैसले पर भी कड़ी टिप्पणी की है। उद्धव-शिंदे विवाद का आज भी कोई नतीजा नहीं निकला। सु्प्रीम कोर्ट ने मामला बड़ी संविधान पीठ को सौंप दिया है। अब 7 जजों की बेंच मामले की सुनवाई करेगी। IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग मामले में गुरुवार को दिल्ली सरकार की बड़ी जीत हुई है। सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने एकमत से अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग का अधिकार दिल्ली सरकार को दिया है। पढ़ें आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

फैसले लेने में गलती कम पढ़े लिखे ही नहीं करते। बड़े बड़े लोगों से भी गलतियां हो जाती है। अगर 29 जून 2022 को फ्लोर टेस्ट का सामना करने से पहले उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा नहीं दिया होता तो शायद वे दोबारा से महाराष्ट्र के सीएम बने होते। शिवसेना के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने का मामला अब बड़ी बेंच देखेगा। लेकिन पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने कई तल्ख टिप्पणी करते हुए राज्यपाल की भूमिका पर सवाल उठाए। पीठ ने कहा कि पार्टी के अंदरूनी मामले में राज्यपाल को नहीं पड़ना चाहिए। उनके द्वारा फ्लोर टेस्ट कराए जाने का फैसला भी संविधान सम्मत नहीं था। लेकिन इसके साथ ही चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि अगर उद्धव ठाकरे इस्तीफा नहीं दिए होते तो उन्हें राहत मिल सकती थी।

IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग मामले में गुरुवार को दिल्ली सरकार की बड़ी जीत हुई है। सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने एकमत से अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग का अधिकार दिल्ली सरकार को दिया है। शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि दिल्ली में एक चुनी हुई सरकार है, जो जनता के प्रति जवाबदेह है। ऐसे में अधिकारियों पर उसका अधिकार है, न कि उपराज्यपाल का।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार इस समय विपक्षी एकता की कोशिशों में लगे हैं। नवीन पटनायक, हेमंत सोरेन के बाद गुरुवार को नीतीश कुमार अपने सहयोगियों के साथ मुंबई पहुंचे, जहां उन्होंने उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने यह भी साफ कर दिया कि अगर 2024 में विपक्ष का चेहरा शरद पवार बनते हैं तो उन्हें खुशी होगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को यहां कहा कि 1998 में देश के परमाणु परीक्षण ने दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत भले ही एक शांतिप्रिय देश है लेकिन वह आत्मसम्मान के खिलाफ उठाए गए किसी भी कदम को बर्दाश्त नहीं करेगा।

हाल ही में एनसीपी के मुखिया शरद पवार ने जब अपने इस्तीफे का ऐलान किया तो आम से लेकर खास लोग यकीन नहीं कर सके। मुंबई के वाई बी चव्हाण सेंटर में बड़े नेता उन्हें मनाने के लिए स्टेज पर चढ़ गए। लेकिन उस दिव वो फैसले पर अडिग रहे। एनसीपी की वर्किंग कमेटी ने एक सुर में फैसला किया कि इस्तीफा स्वीकार नहीं होगा। राजनीति के माहिर खिलाड़ी शरद पवार ने दो दिन बाद अपना फैसला बदल लिया। अब सवाल यह है कि आखिर वो वजह क्या थी कि शरद पवार ने बड़ा फैसला किया।

फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन ने अपने पति से तलाक के लिए अर्जी दी है। देश में आम चुनाव हारने के बाद पद छोड़ने जा रही मरीन ने बुधवार को बताया कि उन्होंने और उनके पति ने तलाक के लिए अर्जी दी है। मरीन ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा, हमने एक साथ तलाक के लिए अर्जी दी है। हम 19 साल साथ रहने के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने साथी मार्कस रायकोनेन की अभी भी सबसे अच्छी दोस्त है। मार्कस ने भी अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर तलाक की जानकारी को साझा किया।

इटली में बड़े धमाके की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, यहां के मिलान में एक बड़ा विस्फोट हुआ है। SkyTG24 न्यूज के मुताबिक, उत्तरी इटली में मिलान में शहर के बीचोंबीच यह धमाका हुआ है, जिसके बाद कई वाहनों में आग लग गई है। अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, पार्किंग में खड़ी कारों में हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास की कई गाड़ियों में आग लग गई और अफरा-तफरी मच गई।

फिनलैंड में एक बड़ा हादसा हुआ है। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक फुटओवर ब्रिज के ढह जाने से 27 लोग घायल हुए हैं। घायलों में अधिकतर बच्चे हैं। हेलसिंकी क्षेत्रीय बचाव सेवा ने कहा कि यह घटना राजधानी हेलसिंकी के ठीक बाहर एस्पू (Espoo) शहर में स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे हुई। हेलसिंकी अस्पताल प्राधिकरण ने भी पुष्टि की है कि घायलों में कई स्कूली बच्चे भी शामिल हैं।

TATA IPL 2023, MS Dhoni Injury Update: आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का मौजूदा सीजन में भी शानदार प्रदर्शन जारी है। आईपीएल के 16वें सीजन में सभी टीमों के सामने चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी सहित अन्य खिलाड़ियों का बल्ला जमकर चल रहा है। वहीं, अपना बेस्ट देने में चेन्नई के गेंदबाजी भी पीछे नहीं है, लेकिन होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स से खिलाफ जीत हासिल करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में धोनी के बाएं पैर के घुटने पर पट्टी बंधी दिख रही है। इसके बाद से उनके फैंस की धोनी के स्वास्थ्य और आईपीएल के बचे मैचों में खेलने को लेकर चिंता बढ़ गई है।

End of Article