Footbridge Collapses in Finland: फिनलैंड में एक बड़ा हादसा हुआ है। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक फुटओवर ब्रिज के ढह जाने से 27 लोग घायल हुए हैं। घायलों में अधिकतर बच्चे हैं। इस खबर पर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
हेलसिंकी क्षेत्रीय बचाव सेवा ने कहा कि यह घटना राजधानी हेलसिंकी के ठीक बाहर एस्पू (Espoo) शहर में स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे हुई। हेलसिंकी अस्पताल प्राधिकरण ने भी पुष्टि की है कि घायलों में कई स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। फिनलैंड की मीडिया द्वारा प्रकाशित विभिन्न तस्वीरों में कई लोग जमीन पर पड़े नजर आ रहे हैं।
