देश

Sharad Pawar Resignation: आखिरकार शरद पवार के इस्तीफे की वजह आ गई सामने

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated May 11, 2023, 05:05 PM IST

Sharad Pawar Resignation: शरद पवार के इस्तीफे की वजह क्या थी उसे हर कोई जानना चाहता था। लेकिन अब इनसाइड स्टोरी जो सामने आई है उसके मुताबिक अजित पवार और जयंत पाटिल के बीच विवाद से वो आहत थे।

Sharad Pawar Resignation: हाल ही में एनसीपी के मुखिया शरद पवार ने जब अपने इस्तीफे का ऐलान किया तो आम से लेकर खास लोग यकीन नहीं कर सके। मुंबई के वाई बी चव्हाण सेंटर में बड़े नेता उन्हें मनाने के लिए स्टेज पर चढ़ गए। लेकिन उस दिव वो फैसले पर अडिग रहे। एनसीपी की वर्किंग कमेटी ने एक सुर में फैसला किया कि इस्तीफा स्वीकार नहीं होगा। राजनीति के माहिर खिलाड़ी शरद पवार ने दो दिन बाद अपना फैसला बदल लिया। अब सवाल यह है कि आखिर वो वजह क्या थी कि शरद पवार ने बड़ा फैसला किया। बताया जा रहा है कि अजित पवार(Ajit Pawar) और जयंत पाटिल(Jayant Patil) के बीच बहस हुई थी। बहस का मुद्दा यह था कि पाटिल को यह पसंद नहीं था कि अजित पवार बीजेपी के साथ क्यों जाना चाहते हैं। उनका कहना था कि बीजेपी के साथ जाने का मतलब पार्टी के सिद्धांतों से समझौता करना है और ऐसा नहीं करना चाहिए। यह बात शरद पवार को भी नागवार लगी। लिहाजा उन्होंने इस्तीफे का मास्टर स्ट्रोक खेलकर यह बताया कि भले बी उनकी उम्र 80 पास हो लेकिन पार्टी पर पकड़ अब भी कायम है।

जानकार कहते हैं कि शरद पवार की राजनीति के बारे में समझ पाना इतना आसान नहीं है। अगर आप उनकी आत्मकथा में अजित पवार के बारे में विचार को देखें तो वो मानते हैं कि जिस तरह से अजित ने फडणवसी के साथ मिलकर सरकार बनाई उनके लिए किसी आघात से कम नहीं था। लेकिन मामला पारिवारिक था जब अजित को यह आभासा हो गया कि उसकी गलती है तो उन्होंने भूल जाने का फैसला किया। लेकिन अब एक बार फिर जब इस बात की खबरें आने लगी कि अजित एनसीपी को तोड़कर बीजेपी के साथ जाने का फैसला कर सकते हैं तो उन्होंने मास्टर स्ट्रोक खेल कर यह साबित कर दिया कि पार्टी का मतलब ही शरद पवार है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article