दुनिया

Blast in Milan: इटली के मिलान में बड़ा धमाका, कई वाहन हुए खाक; 4 घायल

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 11, 2023, 04:20 PM IST

Milan Blast News: जानकारी के मुताबिक, मिलान में पार्किंग में खड़ी कार में ब्लास्ट हुआ है। इसके बाद कई कारों में आग लग गई।

Image

इटली के मिलान में बड़ा धमाका (स्क्रीन ग्रैब)

Photo : Twitter

Milan Blast News: इटली में बड़े धमाके की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, यहां के मिलान में एक बड़ा विस्फोट हुआ है। SkyTG24 न्यूज के मुताबिक, उत्तरी इटली में मिलान में शहर के बीचोंबीच यह धमाका हुआ है, जिसके बाद कई वाहनों में आग लग गई है। अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, पार्किंग में खड़ी कारों में हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास की कई गाड़ियों में आग लग गई और अफरा-तफरी मच गई।

इस धमाके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां पर धमाका हुआ है, वहां पास में एक स्कूल भी था। धमाके के बाद आसपास की इमारतों को खाली कराया जा रहा है।

ऑक्सीजन सिलेंडर में हुआ धमाका

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ऑक्सीजन टैंक वाली एक वैन में विस्फोट हो गया। कुछ राहगीरों ने देखा कि एक सिलेंडर में आग लग गई और उसके बाद जोरदार धमाका हुआ। आग ने सड़क पर खड़ी चार कारों, पास की एक फार्मेसी और पास की एक इमारत में अपार्टमेंट को भी अपनी चपेट में ले लिया। एंबुलेंस और दमकलकर्मी मौके पर हैं। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। इस घटना मे लोगों के घायल होने की सूचना है।
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article