Top News Today, 10 May 2023 in Hindi: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए, मतदान के बीच सभी दलों के नेताओं का कहना है कि इस दफा जनमत उसके साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि देश में कुछ लोग इतनी नकारात्मकता से भरे हैं कि वह कुछ भी अच्छा होता देखना नहीं चाहते और जो लोग कदम कदम पर हर चीज वोट के तराजू से तोलते हैं वे कभी देश के भविष्य को ध्यान में रखकर योजना नहीं बना पाते वहीं टाइम्स नाउ नवभारत पर देखिए कर्नाटक का एग्जिट पोल सबसे पहले, पढें आज की अहम खबरें
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए, मतदान के बीच सभी दलों के नेताओं का कहना है कि इस दफा जनमत उसके साथ है। इन सबके बीच कांग्रेस ने आरोप भी लगाया है कि आखिर गोवा की बसें कर्नाटक में क्या कर रही हैं। बता दें कि मतदान एक ही चरण में हो रहा है। मतगणना 13 मई को होगी। कर्नाटक ने 2018 में पिछले विधानसभा चुनाव में 72.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि देश में कुछ लोग इतनी नकारात्मकता से भरे हैं कि वह कुछ भी अच्छा होता देखना नहीं चाहते और जो लोग कदम कदम पर हर चीज वोट के तराजू से तोलते हैं वे कभी देश के भविष्य को ध्यान में रखकर योजना नहीं बना पाते। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत सरकार, राज्य के विकास से देश के विकास के मंत्र पर विश्वास करती है। प्रधानमंत्री राजसमंद के नाथद्वारा में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरा मुल्क सुलग रहा है। इमरान के समर्थक सड़क पर हैं और हिंसक प्रदर्शन जारी है। इस बीच इमरान खान ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाते हुए कहा है कि पुलिस कस्टडी में उनकी हत्या की जा सकती है।
आज कर्नाटक चुनाव में उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो रही है। राज्य में मतदान के लिए लोगों के बीच जमकर उत्साह देखा जा रहा है। आज शाम छह बजे मतदान खत्म होने के बाद कर्नाटक चुनाव के एग्जिट पोल आने लगेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर आप सबसे पहले एग्जिट पोल के नतीजे देख सकेंगे।
फिल्म 'द केरला स्टोरी' (The Kerala Story) के निर्माता ने पश्चिम बंगाल में फिल्म पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की। सुप्रीम कोर्ट 12 मई शुक्रवार को यचिका पर सुनवाई करेगा। निर्माता की तरफ से सीनियर वकील हरीश साल्वे ने जल्द सुनवाई की मांग की। दरअसल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचने के लिए राज्य में विवादास्पद फिल्म 'द केरल स्टोरी' के प्रदर्शन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।
ग्राउंडेड हो चुकी Go First की किस्मत का आज फैसला हो सकता है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) वित्तीय संकट से घिरी एयरलाइन गो फर्स्ट के बैंकरप्सी आवेदन पर आद अपना फैसला सुनाएगा। गो फर्स्ट ने वित्तीय संकट गहराने के बाद एनसीएलटी के पास स्वैच्छिक दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी लगाई हुई है। हालांकि, एयरलाइन को पट्टे पर विमान उपलब्ध कराने वाली कंपनियों ने इसका विरोध किया है। आज के फैसला का सीधा असर कंपनी के 7000 कर्मचारियों पर होने वाला है।
सोनी टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 जल्द ऑफ एयर होने वाला है। मेकर्स ने शो को गिरती टीआरपी की वजह से बंद करने का फैसला किया है। बड़े अच्छे लगते हैं 2 की टीआरपी लीप के बाद से ही गिरती जा रही है। शो के कलाकारों ने आखिरी सीन शूट कर लिया है। शूट के आखिरी दिन सेट पर सभी कलाकार काफी इमोशनल हो गए। शूट के आखिरी दिन पूरा कपूर परिवार वेडिंग आउटफिट में नजर आए। शूट का आखिरी सीन शादी का है।
इंडियन प्रीमियर लीग के 58वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम नई जर्सी में अपने होम ग्राउंड पर उतरेगी। यह मुकाबला गुजरात की टीम होम ग्राउंड यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुजरात की टीम पर्पल कलर की ड्रेस पहनकर उतरेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
