बिजनेस

Go First की किस्मत पर फैसला आज,7000 कर्मचारियों के फ्यूचर पर लटकी है तलवार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2023, 12:31 PM IST

Go First NCLT Case Judgement Today:वाडिया समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने विमान इंजन की आपूर्ति संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए कहा था कि वित्तीय संकट होने से वह उड़ानों का परिचालन नहीं कर पा रही है। उसने तीन मई से ही उड़ानें रद्द कर दी हैं और 15 मई तक टिकटों की बुकिंग भी नहीं कर रही है।

Image

गो फर्स्ट पर फैसला आज

Go First NCLT Case Judgement Today:ग्राउंडेड हो चुकी Go First की किस्मत का आज फैसला हो सकता है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) वित्तीय संकट से घिरी एयरलाइन गो फर्स्ट के बैंकरप्सी आवेदन पर आद अपना फैसला सुनाएगा। गो फर्स्ट ने वित्तीय संकट गहराने के बाद एनसीएलटी के पास स्वैच्छिक दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी लगाई हुई है। हालांकि, एयरलाइन को पट्टे पर विमान उपलब्ध कराने वाली कंपनियों ने इसका विरोध किया है। आज के फैसला का सीधा असर कंपनी के 7000 कर्मचारियों पर होने वाला है।

फैसला कर लिया था सुरक्षित

एनसीएलटी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक गो फर्स्ट के आवेदन पर बुधवार सुबह न्यायाधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामलिंगम सुधाकर और एल एन गुप्ता की पीठ फैसला सुनाएगी।पिछले हफ्ते पीठ ने गो फर्स्ट की याचिका पर सुनवाई करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।गो फर्स्ट की एनसीएलटी के पास स्वैच्छिक दिवाला समाधान प्रक्रिया पर 4 मई को एनसीएलटी ने फैसाल सुरक्षित रख लिया था। हालांकि, एयरलाइन को पट्टे पर विमान उपलब्ध कराने वाली कंपनियों ने इसका विरोध कर रही हैं। एयर लाइन पर करीब 6521 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं।

वाडिया समूह की है Go First

वाडिया समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने विमान इंजन की आपूर्ति संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए कहा था कि वित्तीय संकट होने से वह उड़ानों का परिचालन नहीं कर पा रही है। उसने तीन मई से ही उड़ानें रद्द कर दी हैं और 15 मई तक टिकटों की बुकिंग भी नहीं कर रही है। इसके अलावा रेग्युलेटर डीजीसीए ने कंपनी को ग्राहकों के रिफंड देने के निर्देश दिए हैं। गो फर्स्ट ने प्रैट एंड व्हिटनी इंजन की अनुपलब्धता के कारण अपने आधे से अधिक बेड़े की ग्राउंडिंग के बाद वित्तीय संकट के कारण 3 मई से उड़ानें बंद कर दी हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article