टीवी मसाला

Bade Acche Lagte Hai 2 जल्द होने वाला है बंद, शो के रैपअप पर हितेन तेजवानी हुए इमोशनल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 10, 2023, 03:58 PM IST

Bade Acche Lagte Hai 2: 'टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 जल्द ऑफ एयर होने वाला है। शो के कलाकारों ने शूट किया आखिरी सीन। कलाकार शूट के आखरी दिन काफी इमोशनल हो गए। शो की लीड एक्ट्रेस नीति ट्रेलर ने कहा कि इस शो के सभी मेंबर्स मेरे लिए फैमिली की तरह है। मैं सभी को मिस करूंगी।

Image

bade aache lagte hain 2 (credit pic: instagram)

Bade Acche Lagte Hai 2: सोनी टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 जल्द ऑफ एयर होने वाला है। मेकर्स ने शो को गिरती टीआरपी की वजह से बंद करने का फैसला किया है। बड़े अच्छे लगते हैं 2 की टीआरपी लीप के बाद से ही गिरती जा रही है। शो के कलाकारों ने आखिरी सीन शूट कर लिया है। शूट के आखिरी दिन सेट पर सभी कलाकार काफी इमोशनल हो गए। शूट के आखिरी दिन पूरा कपूर परिवार वेडिंग आउटफिट में नजर आए। शूट का आखिरी सीन शादी का है।

पहले खबरें आ रही थी कि बड़े अच्छे लगते हैं 2 को थोड़ा और एक्सटेंशन मिल सकता है। शो का आखिरी एपिसोड पहले इस महीने की 30 मई को ऑन एयर होने वाला था। लेकिन अब शो का आखिरी एपिसोड 24 मई को ऑन एयर किया जाएगा। शो के करीबी सूत्रों ने बताया था कि इस शो को कुछ दिनों के लिए एक्सटेशन मिल सकता है। लेकिन अब ये शो बंद होने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स जल्द शो का तीसरा सीजन लेकर आने वाले हैं।

बड़े अच्छे लगते हैं होने वाला है ऑफ एयर

बड़े अच्छे लगते हैं 2 के ऑफ एयर होने पर कलाकार काफी इमोशनल हो गए। हितेन तेजवानी ने कहा कि मैं इस शो के लिए एकता कपूर को शुक्रिया कहना चाहता हूं।

शो के तीसरे सीजन में मेकर्स एक बार फिर नकुल मेहता और दिशा परमार की जोड़ी को लाने वाले हैं। सीजन के तीसरे पार्ट में एक नई कहानी दिखाई जाएगी। फैंस शो के तीसरे पार्ट के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो में दिशा और नकुल ने राम और प्रिया का किरदार निभाया था। नकुल और दिशा की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी। नकुल ने शो छोड़ने के दौरान कहा था कि मैं राम के किरदार से काफी प्रभावित हूं। अगर मुझे दोबारा मौका मिला तो जरूर इस किरदार को निभाऊंगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article