इलेक्शन

Karnataka Election Exit Poll 2023: टाइम्स नाउ नवभारत पर देखिए कर्नाटक का एग्जिट पोल सबसे पहले

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 10, 2023, 10:00 AM IST

Karnataka Election Exit Poll 2023, Karnataka Election Live Exit Poll Results 2023: कर्नाटक चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है। मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ जाएंगे। आप टाइम्स नाउ नवभारत पर एग्जिट पोल के सबसे तेज नतीजे देख सकते हैं।

Image

Karnataka Election Exit Poll: अब से कुछ देर बाद आएगा कर्नाटक का एग्जिट पोल

Karnataka Election Exit Poll 2023: आज कर्नाटक चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो रही है। राज्य में मतदान के लिए लोगों के बीच जमकर उत्साह देखा जा रहा है। आज शाम छह बजे मतदान खत्म होने के बाद कर्नाटक चुनाव के एग्जिट पोल आने लगेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर आप सबसे पहले एग्जिट पोल के नतीजे देख सकेंगे।

यहां देखिए कर्नाटक एग्जिट पोल के नतीजे

कर्नाटक एग्जिट पोल के सबसे तेज नतीजे टाइम्स नाउ नवभारत पर आज शाम पांच बजे के बाद आने लगेंगे। आप टीवी के साथ-साथ कर्नाटक चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे यूट्यूब (https://www.youtube.com/@timesnownavbharat) और वेबसाइट (https://www.timesnowhindi.com/) दोनों पर उपलब्ध रहेंगे। साथ ही ट्विटर (https://twitter.com/TNNavbharat) पर आप पल-पल की अपडेट पा सकते हैं। इंग्लिश में एग्जिट पोल के नतीजों के लिए आप (

https://www.timesnownews.com/) पर विजिट कर सकते हैं।

कब आएगा एग्जिट पोल

कर्नाटक में मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आने लगेंगे। चुनाव आयोग की मतदान खत्म होने की घोषणा के बाद एग्जिट पोल के नतीजे लोगों के सामने होंगे।

एग्जिट पोल से तस्वीर होगी साफ

कर्नाटक चुनाव के लिए मतगणना 13 मई को होगी। किसकी सरकार बनेगी और कौन विपक्ष में बैठेगा इसकी स्पष्ट तस्वीर तो 13 को ही सामने आएगी। लेकिन वोटों की काउंटिंग से पहले एग्जिट पोल से यह स्पष्ट हो जाएगा कि राज्य में अगली सरकार कौन बनाएगा? क्या बीजेपी सत्ता में वापसी करेगी या फिर कांग्रेस उसे पटखनी देने में कामयाब रहेगी, जेडीएस किंगमेकर बनेगी या फिर किंग ये एग्जिट पोल से लगभग साफ हो जाएगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article