Top News Today, 21 April 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंसा प्रभावित सूडान में भारतीयों से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, वायु सेना और नौ सेना के प्रमुख, विदेश और रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के अलावा वरिष्ठ राजनयिक डिजिटल तरीके से शामिल हुए। गोधरा साबरमती ट्रेन आग कांड में सुप्रीम कोर्ट से उम्रकैद की सजा काट रहे 8 दोषियों को जमानत मिल गई है। इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उन चार दोषियों को जमानत देने से इनकार कर दिया, जिनको निचली अदालत से फांसी की सजा मिली थी। पढ़िए, आज के अहम समाचार:-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिंसा प्रभावित सूडान में भारतीयों से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने, घटनाक्रम पर करीब से नजर रखने और भारतीयों की सुरक्षा का लगातार मूल्यांकन करने व उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी ने अधिकारियों को तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य और विभिन्न विकल्पों की व्यवहार्यता को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी योजनाओं को तैयार करने का भी निर्देश दिया।
Godhra Riots: गोधरा साबरमती ट्रेन आग कांड में सुप्रीम कोर्ट से उम्रकैद की सजा काट रहे 8 दोषियों को जमानत मिल गई है। इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उन चार दोषियों को जमानत देने से इनकार कर दिया, जिनको निचली अदालत से फांसी की सजा मिली थी, हालांकि बाद में हाईकोर्ट ने फांसी को उम्रकैद में तब्दील कर दिया था।
चुनाव आयोग का खत जारी करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि 6.5 लाख VVPAT मशीनों को खराब पाया गया है और उन्हें मरम्मत के लिए निर्माताओं के पास भेजा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि VVPAT मशीनें नवीनतम "M3" प्रकार की हैं जिन्हें पहली बार 2018 में चुनाव आयोग द्वारा लाया गया था और उसके बाद के चुनावों में मशीन का इस्तेमाल किया गया।
Atiq Ahmed Patna Video: अतीक अहमद के समर्थन में अब पटना में नारा लगा है। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने मोदी सरकार और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अतीक अहमद अमर रहे के नारे लगाए।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजना सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है। इसके तहत मिली धनराशि से कई राज्यों में लोगों को खुद का मकान बनाने में सहायता मिली। हालांकि इस योजना को लेकर बिहार से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। जहां, नीतीश सरकार ने पीएमएवाई-जी के कुल 2.21 लाख लाभार्थियों को नोटिस भेजे गए हैं। बता दें कि ये नोटिस लोगों को इसलिए भेजे गए है क्योंकि योजना के तहत प्रशासन ने उन्हें 1.20 लाख रुपये की राशि आवंटित की थी, लेकिन इसके बावजूद भी लाभार्थियों ने मकान नहीं बनवाए।
दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में उस वक्त अचानक सनसनी फैल गई जब वहां पुराना मोर्टार शेल जमीन में दबा हुआ मिला। सूचना मिलते हुए जांच के लिए दिल्ली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बम निरोधक दस्ते को बुलाया पुलिस ने बताया है कि मोर्टार शेल के सुरक्षित डिस्पोजल के लिए दस्ते को बुलाया गया है।
IPL 2023 Live Score, CSK vs SRH TATA IPL Live Cricket Score Online Today Match:आईपीएल के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला चेन्नई के घरेलू मैदान चेपक स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। चेन्नई टीम अपने आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर यहां पहुंची है।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के करीबी सहयोगी और उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने इन आरोपों के बीच शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया कि वह ब्रिटिश सरकार के विभिन्न विभागों में काम करते हुए कर्मचारियों पर धौंस दिखाते थे। विभिन्न लोक सेवकों ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाये थे और इस मामले में स्वतंत्र रिपोर्ट सुनक को सौंप दी गयी है। ब्रिटेन के न्याय मंत्री राब पर तभी से फैसले को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।
