देश

सूडान से भारतीयों को निकालने की योजना तैयार करें- PM मोदी ने दिया आदेश, कहा- स्थिति पर करीब से रखें नजर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 21, 2023, 06:26 PM IST

सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष जारी है। सत्ता के इस संघर्ष में हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दोनों पक्षों के बीच मध्य खारतूम और देश के अन्य हिस्सों में संघर्ष जारी है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार इस लड़ाई में अब तक 350 से अधिक लोग मारे गए हैं और 3,000 घायल हुए हैं।

Image

सूडान संकट पर पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक

Photo : PTI

पीएम मोदी ने सूडान संकट पर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता थी। इस मीटिंग में सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने पर चर्चा की गई है। मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने अधिकारियों को आदेश दिया कि वो सूडान में फंसे हुए भारतीयों को निकालने की योजना तैयार करें।

क्या कहा पीएम मोदी ने

पीएमओ की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक पीएम मोदी ने अधिकारियों को तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य और विभिन्न विकल्पों को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी योजनाओं को तैयार करने का निर्देश दिया। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सूडान में भारत के राजदूत, वायु सेना और नौ सेना के प्रमुख, विदेश और रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के अलावा वरिष्ठ राजनयिक डिजिटल तरीके से शामिल हुए। जयशंकर वर्तमान में गुयाना के दौरे पर हैं।

मीटिंग में क्या हुआ

पीएमओ ने कहा कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री को सूडान की ताजा स्थिति से अवगत कराया गया और जमीनी स्थितियों की समीक्षा की गई। बैठक में वर्तमान में सूडान में रह रहे करीब 3,000 से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रधानमंत्री ने पिछले सप्ताह गोली लगने से घायल हुए एक भारतीय नागरिक की मौत पर शोक व्यक्त किया।

सूडान में हिंसा जारी

सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष जारी है। सत्ता के इस संघर्ष में हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।दोनों पक्षों के बीच मध्य खारतूम और देश के अन्य हिस्सों में संघर्ष जारी है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार इस लड़ाई में अब तक 350 से अधिक लोग मारे गए हैं और 3,000 घायल हुए हैं। एजेंसी के मुताबिक, मृतकों की संख्या कहीं अधिक हो सकती है क्योंकि कई शव सड़कों पर पड़े हुए हैं। बुधवार की रात और बृहस्पतिवार की सुबह खार्तूम में गोलाबारी की आवाज़ लगातार सुनी जा सकती थी। निवासियों के अनुसार गोलाबारी और हवाई हमलों में पिछले दिनों की तुलना में कुछ कमी आई है लेकिन अब भी कई विस्फोट होने की खबर है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article