Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 24 November 2026: आज 24 नवम्बर 2026, मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा है। इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की उपासना करने का विधान है। साथ ही स्नान-दान करना शुभ रहता है। 24 का संयुक्त चन्द्रमा व राहु का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है। ये फिल्म मीडिया, वैभव, शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक आज 06 के जैसा कार्य करेगा। 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है। 24-11-2026 का भाग्यांक 09 है। 09 का स्वामी मंगल है। सूर्य, गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05 तथा 08 हैं। शुक्र आय, व्यय, विदेश यात्रा, मन, लेखन, मीडिया, फिल्म, तंत्र, ज्ञान, कर्म, धर्म, शिक्षा, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। चलिए अब जानें 24 नवंबर 2026 का अंकफल।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)
इस अंक का स्वामी सूर्य है। आज सूर्य व गुरु का सपोर्ट रहेगा। इसके अलावा सूर्य व शुक्र प्रगति देंगे। बहुत जल्द जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 09 का स्वामी मंगल आज आपको व्यवसाय में अचानक बड़ा लाभ करा सकता है। हालांकि, आज आप उदर रोग से परेशान हो सकते हैं।
- आज का उपाय- सूर्योपासना करें।
- शुभ अंक-02 व 03
- शुभ रंग- लाल व पीला।
- भाग्य प्रतिशत- 70%
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)
सूर्य व गुरु मित्र हैं। ऐसे में जॉब में बहुत जल्द उन्नति होगी। नामांक 06 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ करा सकता है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ अंक- 01 व 03
- शुभ रंग- लाल व पीला।
- भाग्य प्रतिशत- 60%
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)
आज का दिन व्यवसाय के लिए अच्छा है। नौकरी में नया दायित्व मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय में नवीन कार्य संभावित है, लेकिन नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
- आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ अंक- 01 व 09
- शुभ रंग- लाल व पीला।
- भाग्य प्रतिशत- 65%
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)
आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील के कारण लाभ हो सकता है। व्यवसाय में अंक 02 व 03 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति भी संभावित है। आज आप स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।
- आज का उपाय- हनुमान बाहुक का पाठ करें।
- शुभ अंक- 05 व 07
- शुभ रंग- हरा व बैंगनी।
- भाग्य प्रतिशत- 75%
मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)
व्यवसाय में नामांक 03 व 09 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। नामांक 01 व 02 के उच्चाधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर आज आप खुश रहेंगे।
- आज का उपाय- श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
- शुभ अंक- 04 व 06
- शुभ रंग- हरा व बैंगनी।
- भाग्य प्रतिशत- 80%
मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)
आज बिजनेस में लाभ होगा। भाग्य अंक 09 के स्वामी मंगल व गुरु का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको भविष्य में नौकरी में प्रोमोशन दिला सकता है। शुगर के मरीज आज सावधानी बरतें।
- आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ अंक- 05 व 06
- शुभ रंग- हरा व नीला।
- भाग्य प्रतिशत- 70%
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें- आज कार्तिक पूर्णिमा पर किस समय करें पूजा? जानें शुभ मुहूर्त
मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)
व्यवसाय में इस अंक के स्वामी केतु व भाग्य स्वामी मंगल सफलता दिला सकते हैं। नौकरी में प्रोमोशन को लेकर आज आप आशान्वित रह सकते हैं। आज लीवर के रोगी सावधानी बरतें।
- आज का उपाय- सात अन्न व फलों का दान करें।
- शुभ अंक- 05 व 08
- शुभ रंग- हरा व बैंगनी।
- भाग्य प्रतिशत- 60%
मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)
आज का भाग्य स्वामी मंगल है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। बुध व आज के अंक स्वामी शुक्र कोई न्यू बिजनेस डील भी दिला सकते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य आज आपका बेहतर रहेगा।
- आज का उपाय- मिष्ठान व शीतल जल का दान करें।
- शुभ अंक- 05 व 07
- शुभ रंग- हरा व बैंगनी।
- भाग्य प्रतिशत- 65%
मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)
आज आपको अंक 01 व 03 का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में गुरु व मंगल नई दिशा देंगे। नौकरी में आज के अंक स्वामी शुक्र, बुध, मित्र शनि तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करा सकते हैं। इसके अलावा भाग्य स्वामी मंगल रुका कार्य पूर्ण करवा सकते हैं, लेकिन उदर रोग हो सकता है।
- आज का उपाय- हनुमान बाहुक का पाठ करें।
- शुभ अंक- 01 व 02
- शुभ रंग- नारंगी व पीला।
- भाग्य प्रतिशत- 65%
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
