दुनिया

ब्रिटेन के डिप्टी PM डोमिनिक राब ने दिया इस्तीफा, कर्मचारियों पर धौंस जमाने का लगा था आरोप

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 21, 2023, 04:14 PM IST

राब (49) ने ट्विटर पर अपना इस्तीफा साझा किया और कहा कि उनके आचरण संबंधी रिपोर्ट में उनके खिलाफ दो दावों को कायम रखा गया है।

Image

डोमिनिक राब ने इस्तीफा दिया

Photo : ANI

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के करीबी सहयोगी और उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने इन आरोपों के बीच शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया कि वह ब्रिटिश सरकार के विभिन्न विभागों में काम करते हुए कर्मचारियों पर धौंस दिखाते थे। विभिन्न लोक सेवकों ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाये थे और इस मामले में स्वतंत्र रिपोर्ट सुनक को सौंप दी गयी है। ब्रिटेन के न्याय मंत्री राब पर तभी से फैसले को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।

राब (49) ने ट्विटर पर अपना इस्तीफा साझा किया और कहा कि उनके आचरण संबंधी रिपोर्ट में उनके खिलाफ दो दावों को कायम रखा गया है। हालांकि, राब ने उन्हें त्रुटिपूर्ण बताया और कहा कि मैं जांच रिपोर्ट को स्वीकार करने को बाध्य हूं, लेकिन इसमें मेरे खिलाफ दो दावों को छोड़कर बाकी को खारिज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेरा यह भी मानना है कि दोनों प्रतिकूल निष्कर्ष भी त्रुटिपूर्ण हैं और अच्छी सरकार के आचरण के मामले में खतरनाक मिसाल पेश करते हैं।

एफडीए संघ ने की स्वतंत्र जांच की मांग

उन्होंने कहा कि यह मंत्रियों के खिलाफ नकली शिकायतों को प्रोत्साहित करेगा और आपकी सरकार की ओर से बदलाव करने वालों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन वरिष्ठ सिविल सेवकों का प्रतिनिधित्व करने वाले एफडीए संघ ने इसकी स्वतंत्र जांच की मांग की। महासचिव डेव पेनमैन ने कहा कि धमकाना लोगों के जीवन और करियर को बर्बाद कर देता है। यह सरकार के प्रभावी और कुशलता से काम करने के रास्ते में भी आता है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article