पटना

पटना में अलविदा की नमाज के बाद लगे अतीक अहमद के समर्थन में नारे, Video आया सामने

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 21, 2023, 05:04 PM IST

Atiq Ahmed Patna Video: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके बाद से सियासी बवाल मचा हुआ है। इस बीच बिहार की राजधानी पटना में अतीक के समर्थन में कुछ लोग सड़कों पर आ गए और 'अतीक अहमद अमर रहे' के नारे लगाने लगे।

Atiq Ahmed Patna Video: अतीक अहमद के समर्थन में अब पटना में नारा लगा है। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने मोदी सरकार और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अतीक अहमद अमर रहे के नारे लगाए।

कहां लगा नारा

पटना जंक्शन स्थित जामा मस्जिद के बाहर नारेबाजी की गई है। गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 16 अप्रैल को प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी। प्रयागराज में एक मेडिकल कॉलेज के पास तीन लोगों ने उन पर गोलियां चलाईं, जिसमें दोनों मारे गए।

कैमरे के सामने हुई थी हत्या

पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में अज्ञात हमलावरों द्वारा कैमरे पर गोली मारे जाने के तुरंत बाद अतीक और अशरफ जमीन पर गिर पड़े। हत्या में शामिल तीनों शूटरों को यूपी पुलिस ने तुरंत पकड़ लिया, जबकि एक पुलिसकर्मी को मामूली चोटें आईं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें