देश

Top News@2PM: राहुल को कोर्ट से राहत नहीं, पर्वतारोही अनुराग माली मिले सुरक्षित

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 20, 2023, 01:40 PM IST

पेश है आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा जिसमें आप अब तक की बड़ी खबरों से रूबरू हो सकते हैं।

Image

News@2pm

भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। इसमें आप अब तक की बड़ी खबरों से रूबरू हो सकते हैं। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

राहुल को झटका

मोदी सरनेम मामले में सेशंस कोर्ट ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के फैसले को बरकरार रखा है। इसका अर्थ यह है कि उनकी दो साल की सजा बरकरार रहेगी। सेशंस कोर्ट(sessions court surat) ने सजा को निलंबित किए जाने की अपील को खारिज कर दिया है।सूरत के सेशन कोर्ट में पिछली सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। पढ़ें पूरी खबर

कोरोना से 29 मौतें

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कुल 12,591 मामले सामने आए हैं जो बुधवार के मुकाबले 20 फीसदी अधिक हैं। इसी के साथ सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 65,286 पहुंच गई है। इस दौरान कुल 29 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 11 पुरानी मौतें जोड़ी गई हैं। पढ़ें पूरी खबर

पर्वतारोही अनुराग मालू मिले

किशनगढ़ निवासी पर्वतारोही अनुराग मालू रेस्क्यू ऑपरेशन में सुरक्षित मिल गए हैं और उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है। सेवन समिट ट्रैक्स के मिंगमा शेरपा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अनुराग का मणिपाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरी खबर

देश का 90 फीसदी हिस्सा लू के प्रभाव में

एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि जलवायु परिवर्तन के कारण भारत में लोग गर्मी से बेहाल होते जा रहे हैं। खतरनाक 'लू' से कई लोगों पर बीमार होने का संकट है। स्‍टडी की मानें तो देश का करीब 90 फीसदी हिस्सा लू के प्रभावों के 'खतरे के क्षेत्र' में है। बता दें क‍ि ये स्‍टडी यूके स्थित कैंब्रिज विश्वविद्यालय में रमित देबनाथ और उनके सहयोगियों द्वारा की गई है। पढ़ें पूरी खबर

राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की COVID-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। एक कार्यक्रम में शामिल होने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आज नई दिल्ली में COVID-19 का परीक्षण किया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पढ़ें पूरी खबर

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article