देश

Covid 19: कोरोना के मामलों में फिर उछाल, 12591 नए केस सामने आए, 29 की मौत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 20, 2023, 10:12 AM IST

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में सभी को सावधान रहने की जरूरत है। जानिए आज कितने मामले सामने आए ।

Image

कोरोना के मामलों में फिर उछाल

Photo : iStock

Corona in India: देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कुल 12,591 मामले सामने आए हैं जो बुधवार के मुकाबले 20 फीसदी अधिक हैं। इसी के साथ सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 65,286 पहुंच गई है। इस दौरान कुल 29 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 11 पुरानी मौतें जोड़ी गई हैं।

बुधवार को बीते 24 घंटों में में देशभर में 10542 नए मामले सामने आए थे। इस दौरान देश में 38 मौतें हुई थीं। इसमें केरल ने 11 मौतों को शामिल किया गया था। इसके बाद देश में कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 531190 पहुंच गई। वहीं देश में अब तक कोरोना से 4.47 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बढ़ती कोरोना की रफ्तार के कारण दैनिक संक्रमण दर 4.39% पहुंच गई है। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर में भी वृद्धि दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, साप्ताहिक दर 5.1 प्रतिशत पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोरोना की मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत के करीब है। वहीं देश में अब तक 220.66 लोगों को कोरोना की खुराक दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र देश के सबसे ज्यादा संक्रमण वाले राज्यों में से एक हैं।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article