देश

​Cambridge Study : भारत में गर्मी को लेकर कैंब्रिज ने की डरा देने वाली स्‍टडी, इन राज्‍यों को हीटवेव से सतर्क रहने की दी सलाह

Cambridge Study : कैंब्रिज विश्वविद्यालय की स्‍टडी में कहा गया है क‍ि यद‍ि भारत में हीटवेव के प्रभाव को तुरंत दूर नहीं किया गया, तो भारत सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में अपनी प्रगति को धीमा कर सकता है।

Image

भारत में बढ़ेगा गर्मी का स्‍तर। (सांकेतिक चित्र)

Photo : BCCL

Cambridge Study : एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि जलवायु परिवर्तन के कारण भारत में लोग गर्मी से बेहाल होते जा रहे हैं। खतरनाक 'लू' से कई लोगों पर बीमार होने का संकट है। स्‍टडी की मानें तो देश का करीब 90 फीसदी हिस्सा लू के प्रभावों के 'खतरे के क्षेत्र' में है। बता दें क‍ि ये स्‍टडी यूके स्थित कैंब्रिज विश्वविद्यालय में रमित देबनाथ और उनके सहयोगियों द्वारा की गई है। उल्‍लेखनीय है कि 'लू' ने संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने की दिशा में भारत की प्रगति को पहले की तुलना में ज्यादा बाधित किया है।

पहले की अपेक्षा और बढ़ेगा खतरा

अध्‍ययन में इस बात का दावा भी किया गया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण हीटववे से खतरा पहले की अपेक्षा और बढ़ेगा। गौरतलब है क‍ि देश इस समय चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहा है। 48 से अधिक मौसम केंद्रों ने दो दिन पहले 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया था, जिसमें कि सबसे ज्‍यादा गर्मी ओडिशा (44.2) में रिकॉर्ड की गई थी। रिपोर्ट कहती है क‍ि हीटवेव न केवल लोगों की उत्पादकता और स्‍वास्‍थ्‍य को प्रभावित करेगी बल्कि देश के विकास में भी बाधा उत्‍पन्‍न करेगी।

शोधकर्ताओं ने किया आगाह

यूके में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने इस बात को लेकर भी आगाह किया है कि यद‍ि भारत में हीटवेव के प्रभाव को तुरंत दूर नहीं किया गया, तो भारत सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में अपनी प्रगति को धीमा कर सकता है, क्‍योंकि भारत में गर्मी चरम पर है और इससे देश के 80 फीसदी लोग खतरे में हैं। शोधकर्ताओं ने ये भी कहा है क‍ि इतने बड़े खतरे से बचने के ल‍िए विशेषज्ञों को तापमान का पुनर्मूल्यांकन कर उचित नीतियों का निर्माण भी करना होगा।

इन राज्यों को हो सकता है सबसे ज्‍यादा खतरा

रामित देबनाथ के नेतृत्व में शोधकर्ताओं की इस स्‍टडी में ये भी कहा गया है कि पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों, जहां तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की विसंगति देखी गई है इन्‍हें सबसे ज्‍यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। बता दें क‍ि हीटवेव इंडेक्स में भारत का 90% भाग खतरे में बताया गया है। जिसमें पश्चिम बंगाल को छोड़कर शेष पूर्वी क्षेत्र, उत्तर और मध्य भारत के सभी राज्य सम्मिलित हैं। कैंब्रिज की स्‍टडी के परिणामस्‍वरूप हलकान कर देने वाली गर्मी और लू देश के 90% परिक्षेत्र के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है।

अब देश के सामने है ये चुनौती

गर्मी की इतनी खतरनाक संभावनाओं के बीच ये जानना भी बेहद अहम है कि अगर देश का 90% भाग लू की चपेट में है तो किस चुनौती का सामना करना पड़ेगा ? तो हम आपको बता दें क‍ि इसका जवाब भी कैंब्रिज की स्‍टडी में दिया गया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, भारत संयुक्त राष्ट्र के 17 एसडीजी को प्राप्‍त करने के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध है, लेकिन यहां पिछले 20 वर्षों में मौसम की घटनाओं के कारण मृत्यु दर में वृद्धि हुई है, जिससे एसडीजी प्रगति की गति सुस्‍त पड़ गई चुकी है। इसीलिए गर्मी से बचकर देश में मृत्‍यु दर में कमी लाना बेहद जरूरी है।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'