देश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टरों की टीम कर रही है निगरानी

  • Authored by: शिवानी शर्मा
  • Updated Apr 20, 2023, 12:49 PM IST

Rajnath Singh Corona Positive: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

Image

राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री(सौजन्य-Indian Army)

Rajnath Singh Corona Positive: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की COVID-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। एक कार्यक्रम में शामिल होने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आज नई दिल्ली में COVID-19 का परीक्षण किया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें 20 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली में भारतीय वायु सेना के कमांडरों के सम्मेलन में शामिल होना था परीक्षण के बाद रक्षा मंत्री को इस कार्यक्रम को छोड़ना पड़ा। रक्षा मंत्री वर्तमान में हल्के लक्षणों के साथ होम क्वारंटाइन में हैं। डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की और उन्हें आराम करने की सलाह दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को नई दिल्ली में आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में भी शामिल हुए थे जहां उन्होंने पूरे देश से आए हुए टॉप कमांडोज के साथ मुलाकात की थी और साथ ही मानेकशॉ सेंटर में भारतीय सेना द्वारा नई तकनीक के इस्तेमाल से बनाए गए नए हथियारों और इक्विपमेंट्स की प्रदर्शनी भी देखी थी।

संपर्क में आए लोगों को टेस्ट कराने की सलाह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन सभी लोगों को सावधान रहने को कहा है जिनसे हाल ही में उन्होंने मुलाकात की थी। अगले हफ्ते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कई कार्यक्रम होने वाले हैं जिसमें SCO डिफेंस मिनिस्टर्स सम्मिट भी है। इस समिट में पाकिस्तान और चीन के रक्षा मंत्री भी आमंत्रित किए गए हैं और सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री इस सम्मेलन में शामिल होने भारत आएंगे। कुछ दिनों क्वॉरेंटाइन के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दोबारा टेस्ट किया जाएगा तब तक उन्हें घर पर ही आराम करने की सलाह दी गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सर्दी, जुखाम जैसे माइल्ड सिम्टम्स भी है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे

कोरोना के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कुल 12,591 मामले सामने आए हैं जो बुधवार के मुकाबले 20 फीसदी अधिक हैं। इसी के साथ सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 65,286 पहुंच गई है। इस दौरान कुल 29 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 11 पुरानी मौतें जोड़ी गई हैं।बुधवार को बीते 24 घंटों में में देशभर में 10542 नए मामले सामने आए थे। इस दौरान देश में 38 मौतें हुई थीं। इसमें केरल ने 11 मौतों को शामिल किया गया था।

शिवानी शर्मा
शिवानी शर्माauthor

19 सालों के पत्रकारिता के अपने अनुभव में मैंने राजनीति, सामाजिक सरोकार और रक्षा से जुड़े पहलुओं पर काम किया है। सीमाओं पर देश के वीरों का शौर्य, आत्मनिर्भर होती भारत की सेनाओं का साहस और रक्षा मंत्रालय की हर हलचल के साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध को नज़दीक से देखा, समझा और रिपोर्ट किया है। विषमताओं को पार कर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर 19,300 फीट पर दुनिया के सबसे ऊँचे पास पर पहुँचने वाली पहली पत्रकार होने का गौरव प्राप्त किया। Times Now नवभारत पर रक्षा क्षेत्र से जुड़ी ऐसी महत्वपूर्ण खबरें लाना मेरी कोशिश है जो आपको सिर्फ सच बताएं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'