देश

Top News Today, 08 June 2023: राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान पर स्मृति ईरानी ने उठाए सवाल, ममता बनर्जी ने PM मोदी को भेजे आम, पढ़ें आज शाम तक की खास खबरें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 8, 2023, 06:08 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 08 June 2023: आज शाम छह बजे तक के प्रमुख समाचार आपके लिए पेश कर रहे है। राहुल गांधी के 'मोहब्बत की दुकान' पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सवाल उठाए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तल्खियों के बीच पीएम मोदी को आम भेजे। जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें।

Image

पढ़ें- आज की बड़ी खबरें

Top News Today, 08 June 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'मोहब्बत की दुकान' पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सवाल उठाते हुए पूछा कि ये कैसा प्यार है जो सेंगोल का अपमान करता है? अपनी ही संसद का बहिष्कार करता है? कोयला और चारा लूटने वालों से हाथ मिलाता है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तट से अग्नि प्राइम का परीक्षण किया और इस दौरान, यह मिसाइल सभी मानकों पर खरी उतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच राजनीतिक तल्खियों की बातें तो आम है, दोनों नेता एक-दूसरे पर कई मौकों पर जमकर हमला करते दिखते रहते हैं, लेकिन इसी बीच ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के लिए आम भेजे हैं। पढ़िए, आज के अहम समाचार:-

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'मोहब्बत की दुकान' पर तीखा हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को भारतीय लोकतंत्र के प्रति उनके प्रेम और नए संसद भवन के उद्घाटन के बहिष्कार पर सवाल उठाया। स्मृति ईरानी ने कहा कि ये कैसा प्यार है जो सिखों का कत्लेआम करता है? ये कैसा प्यार है जो कोयला और चारा लूटने वालों से हाथ मिला लिया? ये कैसा प्यार है जो सेंगोल का अपमान करता है? ये कैसा प्यार है जो अपनी ही संसद का बहिष्कार करता है? यह कैसा प्यार है जो 'द केरला स्टोरी' के आने पर बोलता नहीं है?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य के आम की खास किस्में भेजीं। वह कई सालों से आम भेजती रही हैं। एक सूत्र ने बताया कि मौसमी फल भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को भी भेजा गया है।

भारत ने अपनी सुरक्षा स्थिति को मजबूत करते हुए नई मिसाइल का परीक्षण किया है। नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का गुरुवार को ओडिशा तट के एक द्वीप से सफल परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तट से अग्नि प्राइम का परीक्षण किया और इस दौरान, यह मिसाइल सभी मानकों पर खरी उतरी।

महाराष्ट्र के मुंबई में मुब्रा मुस्लिम इलाका है। यहां उर्दू में पोस्टर लगाया गया है। जिसमें मुस्लिम लड़कियों पर उनके माता-पिता और अभिभावाक कैसे नजर रखें। इसके बारे में बताया गया है। इस पोस्टर के मुताबिक कहा गया है कि मुस्लिम लड़कियों दूसरे धर्म के लड़कों से दोस्ती न करने को कहा गया है। इसमें कहा गया है कि कम उम्र में ही कुरान और सुन्नत का ज्ञान दिया जाए।

कहते हैं जिस गोली से आप दूसरों को शिकार बनाते है, वहीं गोली कभी ना कभी आती है। 2005 में बीजेपी के विधायक रहे कृष्णानंद राय हत्याकांड में संजीव जीवा भी शामिल था। संजीव जीवा इतना खूंखार निकला कि उसने कार की बोनट पर चढ़कर गोलियां मारी थीं साथ ही में शिखा काट कर मुख्तार को भेंट किया था। लेकिन 18 साल बाद उसका भी अंत कुछ वैसे ही हुआ। लखनऊ की एससी-एसटी कोर्ट में अंधाधुंध फायरिंग में उसे बदमाशों ने मार डाला। इस मामले में विजय यादव का नाम सामने आया है, हालांकि कुछ और लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। इन सबके बीच संजीव जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी ने खुद को गिरफ्तार नहीं किए जाने की अर्जी सुप्रीम कोर्ट में लगाई है। उसने अपने हत्या की आशंका जताई है।

भारत की मिसाइल पावर को एक नई ऊंचाई मिली है। डीआरडीओ ने अपनी सबसे आधुनिक न्यू जनरेशन बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का एक और सफल ट्रायल किया है। यह सफल फ्लाइट टेस्ट 7 जून को उड़ीसा के अब्दुल कलाम आईलैंड से डीआरडीओ ने किया। इस फ्लाइट टेस्ट के दौरान अग्नि प्राइम मिसाइल ने सभी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया। अग्नि प्राइम मिसाइल का यह पहला प्री इंडक्शन नाइट लॉन्च था जिससे पहले इस मिसाइल को डीआरडीओ तीन अलग-अलग परीक्षणों के दौरान हर एक मापदंड पर परख चुका है।

देर से ही सही, मानसून ने आखिर देश में दस्तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल में मानसून के आगमन की घोषणा की है। बता दें कि इस बार मानसून देरी से भारत पहुंचा है और सबसे पहले मानसून केरल में ही पहुंचता है। मौसम विभाग ने पहले ही इसके कुछ दिनों की देरी से पहुंचने का अनुमान जताया था।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें