देश

नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल Agni Prime का सफल परीक्षण, आंख उठाकर भी नहीं देख सकेगा दुश्मन

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 8, 2023, 02:36 PM IST

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तट से अग्नि प्राइम का परीक्षण किया और इस दौरान, यह मिसाइल सभी मानकों पर खरी उतरी।

Image

भारत ने किया अग्नि प्राइम का सफल परीक्षण (फाइल फोटो)

Photo : ANI

Agni Prime: भारत ने अपनी सुरक्षा स्थिति को मजबूत करते हुए नई मिसाइल का परीक्षण किया है। नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का गुरुवार को ओडिशा तट के एक द्वीप से सफल परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तट से अग्नि प्राइम का परीक्षण किया और इस दौरान, यह मिसाइल सभी मानकों पर खरी उतरी।

पहला रात्रि परीक्षण

अधिकारियों के मुताबिक, विकास चरण में अग्नि प्राइम के तीन सफल परीक्षण के बाद यह मिसाइल को सशस्त्र बलों में शामिल किए जाने से पूर्व इसका पहला रात्रि परीक्षण था, जिसने इसकी सटीकता और विश्वसनीयता पर मुहर लगाई। उन्होंने बताया कि अलग-अलग जगहों पर क्षैतिज दूरी नापने वाले उपकरण, जैसे कि राडार, टेलीमेट्री और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम सहित दो जहाज तैनात किए गए थे, ताकि मिसाइल के पूरे सफर के आंकड़े एकत्रित किए जा सकें।

जल्द सेना में होगी शामिल

अधिकारियों के अनुसार, डीआरडीओ और रणनीतिक बल कमान के शीर्ष अधिकारी अग्नि प्राइम के सफल परीक्षण के गवाह बने, जिसने इन मिसाइल को सशस्त्र बलों में शामिल करने का मार्ग प्रशस्त किया। अग्नि प्राइम के सफल परीक्षण के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ और सशस्त्र बलों को बधाई दी।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article