Top News Today, 08 April 2023: भारत में कोविड संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। हर रोज पिछले दिन से बढ़े हुए आंकड़े सामने आ रहे हैं। लगातार तीसरे दिन बीजेपी ने कांग्रेस को झटका दिया। भारतीय गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी के परपोते सीआर केसवन बीजेपी में शामिल हो गए हैं। पीएम मोदी ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ भ्रष्ट पार्टियां कोर्ट भी गईं ताकि उनके भ्रष्टाचार की किताब न खुल जाएं, लेकिन उन्हें वहां भी झटका लगा। नीचे पढ़िए आज के अहम समाचार:-
एक तरफ कांग्रेस के नेताओं पर कानून की तलवार लटक रही है तो दूसरी ओर उसके नेता लगातार पार्टी छोड़कर भाजपा (BJP) में शामिल हो रहे हैं। बीजेपी ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन कांग्रेस को झटका दिया है। अनिल एंटनी, किरण रेड्डी के बाद अब सी राजगोपालाचारी के परपोते ने भाजपा का दामन थाम लिया है। लगातार तीसरे दिन BJP ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका
पीएम नरेंद्र मोदी हैदराबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले कुछ राजनीतिक दल सुरक्षा मांगने के लिए कोर्ट गए थे ताकि कोई उनकी भ्रष्टाचार की किताब न खोले लेकिन अदालत ने उन्हें वापस कर दिया। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने वाले विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति अलग नहीं है।
सियासत में तोल मोल के बोल को समझना इतना आसान नहीं होता। अभी दो दिन पहले वीर सावरकर के मुद्दे पर एनसीपी मुखिया शरद पवार ने राहुल गांधी का कुछ हद तक बचाव किया। लेकिन गौतम अडानी के मुद्दे पर जेपीसी की मांग उन्हें बेमानी नजर आ रही है। शरद पवार के बयान के ठीक बाद उनके भतीजे अजीत पवार ने साफ किया कि पवार साहब का निजी विचार ही पार्टी का विचार है।
राहुल गांधी की राजनीति भी अलग अंदाज में नजर आ रही है, इसकी बानगी है, राहुल गांधी का किया गया एक ट्वीट जो उन्होंने जब पोस्ट किया तो लोग उसका मीनिंग नहीं समझ पाए और हैरान रह गए, वहीं बीच में लिखा नाम आसानी से समझ आ रहा था वो था अडानी, वहीं साथ ही कई और नेताओं के नाम लिखे थे।
देश के अलग अलग हिस्सों में कोरोना पांव पसार चुका है और अब उसका असर भी धीरे धीरे नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटों में 6155 नए केस दर्ज किए जाने के साथ अब तक 11 लोगों की मौत हुई है। अगर डेली पॉजिटिविटी रेट, वीकली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो वो आंकड़ा 5.63 फीसद और 3.47 फीसद है। देश में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 31, 194 है, वहीं पिछले 24 घंटों में एक लाख से अधिक टेस्ट किए गए हैं।
पाकिस्तान को अप्रैल 2023 से जून 2026 के बीच 77.5 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज चुकाना है। ऐसे में नकदी संकट से जूझ रहे पड़ोसी देश पाकिस्तान के सामने दिवालिया होने का ‘वास्तविक’ खतरा है और उसे ‘विघटनकारी प्रभावों’ का सामना करना पड़ सकता है।
पाकिस्तान के कुछ इलाकों में अत्याचार की वजह से राजधानी इस्लामाबाद के करीब हिंदू समाज की आबादी बढ़ी है। करीब पांच साल पहले शादी के संबंध में कुछ नियम पारित किए गए थे। अब उन्हें एक बार फिर से पारित किया गया है।
नोएडा/ग्रेटर नोएडा का तमाम सोसाइटियों, सेक्टरों आदि अक्सर कुत्ते के काटने से विवाद की घटनाएं बढ़ रही हैं इसे देखते हुए अथॉरिटी अप्रैल महीने से डॉग पालिसी में कुछ बदलाव करने जा रहा है, जिसके बाद पालतू जानवर के काटने से हुई छति पर लगाए जाने वाले जुर्माने पर धारा-289 के तहत कार्यवाही की जाएगी। धारा 289 के अनुसार यदि कोई व्यक्ति अपने कब्जे में किसी जानवर को रखता है और वह दूसरे व्यक्ति को क्षति पहुंचाता है तो ऐसी सूरत में 6 माह का कारावास या 1000 रूपये अथवा दोनों एक साथ दिए जा सकते हैं।
ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व में एक क्रूज-मिसाइल पनडुब्बी तैनात की है। अमेरिका ने कहा कि उसने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अपने नौसैनिक बेड़े को बढ़ावा देते हुए मध्य पूर्व में एक क्रूज-मिसाइल पनडुब्बी तैनात की।
पंजाब सरकार का एक और नया फैसला लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब के सभी सरकारी दफ्तर 2 मई से सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक खुलेंगे।
IPL 2023, RR vs DC Cricket Score Online Updates: दिल्ली और राजस्थान के बीच बारसापारा गुवाहाटी में मैच खेला जा रहा है। जानिए मैच का ताजा हाल
देवोलीना भट्टाचार्जी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्योंकि टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने सबसे करीबी फैमिली मेंबर को खो दिया है। देवोलीना भट्टाचार्जी की दादी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस दिल दहला देने वाली खबर को देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
