देश

लगातार तीसरे दिन BJP ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका, सी राजगोपालाचारी के परपोते सीआर केसवन भाजपा में शामिल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 8, 2023, 04:59 PM IST

भाजपा में शामिल होने से करीब एक महीने ही सीआर केसवन ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस से अपने इस्तीफे पर उन्होंने कहा था- "मुझे यह कहते हुए वास्तव में दुख हो रहा है कि कुछ समय से, मैंने उन मूल्यों का कोई अवशेष नहीं देखा है, जिन्होंने मुझे दो दशकों से अधिक समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया।"

Image

सी राजगोपालाचारी के पड़पोते सीआर केसवन भाजपा में शामिल

Photo : ANI

एक तरफ कांग्रेस (Congress) के नेताओं पर कानून की तलवार लटक रही है तो दूसरी ओर उसके नेता लगातार पार्टी छोड़कर भाजपा (BJP) में शामिल हो रहे हैं। बीजेपी ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन कांग्रेस को झटका दिया है। अनिल एंटनी, किरण रेड्डी के बाद अब सी राजगोपालाचारी के परपोते ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

कांग्रेस से इस्तीफा

तमिलनाडु के पूर्व कांग्रेस नेता सी आर केसवन पहले भारतीय गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी के प्रपौत्र हैं। उन्होंने करीब एक महीने पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था- "मुझे यह कहते हुए वास्तव में दुख हो रहा है कि कुछ समय से, मैंने उन मूल्यों का कोई अवशेष नहीं देखा है, जिन्होंने मुझे दो दशकों से अधिक समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया।"

भाजपा में शामिल

केसवन ने शनिवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की। फरवरी में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले केसवन का केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने भाजपा में स्वागत किया।

पीएम मोदी की तारीफ

भाजपा में शामिल होने के बाद केसवन ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। केसवन ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। हालिया 'काशी-तमिल संगमम' का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास तथा परंपराओं का विभिन्न कार्यक्रमों के साथ जश्न मनाया जा रहा है। केसवन ने सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी से निपटने की सराहना करते हुए कहा कि इससे दुनिया में भारत की छवि मजबूत हुई।

कांग्रेस को लगे तीन झटके

बता दें कि इस समय बीजेपी साउथ इंडिया पर फोकस की हुई है। पिछले तीन दिनों में तीन राज्यों के कांग्रेस के नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं। केरल से जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को जहां बीजेपी ने अपने पाले में कर लिया है, वहीं आंध्रप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के बड़े नेता किरण कुमार रेड्डी भी शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गए। इसके बाद आज यानि कि तीसरे दिन तमिलनाडु से आने वाले कांग्रेस नेता सी आर केसवन भाजपा में शामिल हो गए हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article