Top News Headlines Today in Hindi: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। इसमें आप अब तक की बड़ी खबरों से रूबरू हो सकते हैं। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।
देश में कोरोना का प्रकोप
देश में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार,पिछले 24 घंटे में कुल 10,158 मामले सामने आए हैं जो कल के मुकाबले 30 फीसदी अधिक है। पिछले 24 घंटे में कुल 15 मौत हुई हैं। सबसे ज्यादा 9 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। पढ़ें पूरी खबरपीएम ने सौंपे 71 हजार नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 13 अप्रैल को नव-नियुक्त कर्मचारियों को 71,000 अपॉइंटमेंट लेटर सौंपे। पीएम मोदी वर्चुअल तौर पर राष्ट्रीय रोजगार मेले में शामिल हुए और अपने संबोधन में कहा कि बैसाखी के इस शुभ दिन पर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 70,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टार्टअप्स ने 40 लाख डायरेक्ट और डायरेक्ट रोजगार जनरेट किए हैं। पूरी खबर
अब सर्विस चार्ज का नाम बदला जाएगा
होटल और रेस्टोरेंट में खाना खाकर जब बिल मिलता है तो उसमें 'सर्विस चार्ज' भी जुड़ा होता है। पर अब सर्विस चार्ज का नाम बदला जाएगा। दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में बुधवार को नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया और फेडरेशन ऑफ होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन से कहा है कि 'सर्विस चार्ज' के बजाय और किसी और शब्द का इस्तेमाल किया जाए।पढ़ें पूरी खबर
मोदी सरनेम मामले में आज सुनवाई
मोदी सरनेम मामले में सूरत की अदालत के फैसले के खिलाफ राहुल गांधी ने चुनौती दी है। इस मामले में आज सुनवाई होनी है। इस मामले में सजा सुनाए के ठीक दो दिन बाद राहुल गांधी को सांसदी के लिए अयोग्य ठहरा दिया गया था। लोकसभा अध्यक्ष के फैसले पर उन्होंवे कहा था कि चाहे वो सांसद रहें या ना रहें एक खास विचारधारा के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर
अतीक अहमद की कोर्ट में हुई पेशी
गुरुवार को प्रयागराज कोर्ट में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को सीजेएम अदालत में पेश किया गया। हालांकि अदालत में भारी भीड़ की वजह से तनावपूर्ण माहौल था। दोनों भाइयों को देखकर वकीलों ने जबरदस्त तरीके से हंगामा किया। बताया जा रहा है कि पेशी से पहले अतीक अहमद की तबीयत खराब हो गई थी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच Umesh Pal Murder Case में पुलिस रिमांड मांगेगी तो वहीं दूसरी ओर माफिया Atique के खिलाफ ED का एक्शन देखने को मिला है।पढ़ें पूरी खबर
कर्नाटक में पहला 3डी प्रिंटेड भवन
6 मई को कर्नाटक का अपना पहला 3डी प्रिंटेड सार्वजनिक भवन (3D-printed public building) होगा। कैंब्रिज लेआउट में उल्सूर बाजार डाकघर (Ulsoor Bazaar Post office) भारत का पहला 3 डी प्रिंटेड भवन होगा। 22 मार्च को यहां काम शुरू हुआ और यह अपनी 45 दिन की समय सीमा के भीतर पूरा होने जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
धोनी की टीम हारी
एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को बुधवार को राजस्थान के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर 3 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी सीएसके के सामने राजस्थान रॉयल्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए 176 रन के स्कोर का पीछा करते हुए चेन्नई को आखिरी ओवर में 21 रन बनाने थे।पढ़ें पूरी खबर
