देश

Umesh Pal Murder Case: सीजेएम कोर्ट में अतीक अहमद पेश, कोर्ट के बाहर माहौल गरम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2023, 12:10 PM IST

Umesh Pal murder case: प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उमेश पाल की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में शामिल शूटर्स और साजिशकर्ता पुलिस की गिरफ्त से अभी भी बाहर हैं। बता दें कि इस सिलसिले में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज की सीजेएम अदालत में पेश किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • उमेश पाल मर्डर केस में अतीक अहमद आरोपी
  • अतीक अहमद का भाई अशरफ भी आरोपी
  • करीब डेढ़ महीने बाद भी मुख्य शूटर्स गिरफ्त से बाहर

Umesh Pal murder case: गुरुवार को Prayagraj Court में माफिया Atique Ahmed और उसके भाई अशरफ को सीजेएम अदालत में पेश कर दिया गया। हालांकि अदालत में भारी भीड़ की वजह से तनावपूर्ण माहौल है। दोनों भाइयों को देखकर वकीलों ने जबरदस्त तरीके से हंगामा किया। बताया जा रहा है कि पेशी से पहले अतीक अहमद की तबीयत खराब हो गई थी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच Umesh Pal Murder Case में पुलिस रिमांड मांगेगी तो वहीं दूसरी ओर माफिया Atique के खिलाफ ED का एक्शन देखने को मिला है। यूपी में 15 करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है, रेड में करीब 75 लाख रुपये कैश जब्त किया गया है।

फर्जी कंपनियों से करोड़ों का अवैध लेनदेन भी सामने आया है। बता दें कि अतीक अहमद को साबरमती जेल और अशरफ को बरेली जेल से नैनी जेल लाया गया है। उमेश पाल मर्डर केस में दोनों को आरोपी बनाया गया है। बता दें कि अतीक अहमद को जब गुजरात से लाया जा रहा था तो उसने कहा था कि मिट्टी में तो मिला ही दिया गया हूं अब रगड़ा जा रहा है। उसका परिवार तबाह हो चुका है।

नाहक किया जा रहा परेशान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अतीक अहमद की पत्नी और उसका भाई अशरफ दोनों नहीं चाहते थे कि असद का नाम इस पूरे मामले में सामने आए। जब उमेश पाल मर्डर की जानकारी अतीक को साबरमती जेल में मिली तो उसने कहा कि शेर का बेटा है और शेर जैसा काम किया है। 18 साल के बाद वो चैन से सो पाया है। पिछले 18 सालों में उमेश पाल ने नाक में दम कर रखा था अब उसे चैन मिला है। अतीक अहमद को जब साबरमती से प्रयागराज लाया जा रहा था तो उस वक्त मीडियाकर्मियों ने जब पूछा कि क्या डर नहीं लग रहा तो उसने जवाब दिया कि आप लोगों की मेहरबानी है। अब तो उसे नाहक परेशान कियाजा रहा है। जिस दिन घटना हुई वो मौके पर मौजूद नहीं था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article