देश

Modi Surname Issue:राहुल गांधी की चुनौती वाली अर्जी पर सुनवाई,BJP नेता बोले- बच्चों जैसा अहंकार

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 13, 2023, 09:30 AM IST

Modi Surname Issue: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरनेम मामले में सजा के खिलाफ सूरत की अदालत में चुनौती है, इस मामले में गुरुवार को सुनवाई होने जा रही है।

Image

राहुल गांधी, कांग्रेस के कद्दावर नेता

KEY HIGHLIGHTS
  • मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा
  • सूरत की अदालत ने सुनाई थी सजा
  • राहुल गांधी ने फैसले को दी है चुनौती

Modi Surname Issue: मोदी सरनेम मामले में सूरत की अदालत के फैसले के खिलाफ राहुल गांधी ने चुनौती दी है। इस मामले में आज सुनवाई होनी है। इस मामले में सजा सुनाए के ठीक दो दिन बाद राहुल गांधी को सांसदी के लिए अयोग्य ठहरा दिया गया था। लोकसभा अध्यक्ष के फैसले पर उन्होंवे कहा था कि चाहे वो सांसद रहें या ना रहें एक खास विचारधारा के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। बता दें कि मोदी सरनेम से ही जुड़े एक मामले में बिहार की अदालत नें भी उन्हें तलब किया है। राहुल गांधी ने कहा था कि इस समय देश में नफरत के बोल को बढ़ावा दिया जा रहा है जो लोग इस तरह की सोच के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं उन्हें परेशान करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं।

'राहुल गांधी में बच्चों जैसा अहंकार'

बीजेपी नेता पूर्णेश मोदी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार गलती करते रहने वाले शख्स हैं। जिस तरह से सजा के खिलाफ अर्जी दायर करते वक्त गाडियों के काफिले के साथ आना उनके प्रचंड अहंकार को साबित करता है। एक तरह से बचकानी हरकत का गंदा प्रदर्शन था। जैसे एक नासमझ बच्चा हरकतें करता है ठीक वैसे ही उन्होंने भी किया। राहुल गांधी को 13 अप्रैल तक जमानत हासिल है।

सावरकर मामले में मानहानि की शिकायत

विनायक दामोदर सावरकर पर जेल से बाहर निकलने के लिए अंग्रेजों से 'माफी मांगने' का आरोप राहुल गांधी लगाते रहे हैं। जिसे लेकर बीजेपी हमलावर रही है। विनायक दामोदर सावरकर के पोते सात्यकी सावरकर ने पुणे की कोर्ट में मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है। विनायक दामोदर सावरकर के पोते सात्यकी सावरकर ने कहा, 'राहुल गांधी पिछले महीने इंग्लैंड गए थे और एक सभा में उन्होंने टिप्पणी की कि वीर सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि वे अपने 5-6 दोस्तों के साथ मिलकर एक मुस्लिम व्यक्ति को पीट रहे थे और वीर सावरकर को मज़ा आया, यह टिप्पणी उनका अपमान है क्योंकि वह घटना काल्पनिक है।

कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का कहना है कि इस पार्टी की खास पहचान यही है कि ये लोग खूद को कानून से ऊपर मानते हैं। सत्ता में रहने पर सारी जांच एजेंसियां साफ सुथरे अंदाज में काम करती हैं और विपक्ष में आते ही खामी नजर आने लगती है। बीजेपी का स्पष्ट मत है कि जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई बिना किसी भेदभाव के हो सके।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article