Top Headlines, 18 May 2023: विधि और न्याय मंत्रालय से किरेन रीजीजू को हटाए जाने के कुछ घंटों के बाद ही इस महत्वपूर्ण मंत्रालय के राज्यमंत्री सत्यपाल (एसपी) सिंह बघेल की भी छुट्टी कर दी गई। उन्हें स्वास्थ और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री का जिम्मा सौंपा गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में बृहस्पतिवार (18 मई, 2023) को यह जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एस पी सिंह बघेल को विधि और न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री के स्थान पर स्वास्थ व परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया है।
इस बीच, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की रिक्त दो सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवारों ने नामांकन किया। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों ने नामांकन करने के अंतिम दिन पर्चा दाखिल कर सबको चौंका दिया, क्योंकि विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से भाजपा उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। भाजपा ने विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य के इस्तीफे और बनवारी लाल दोहरे के निधन से रिक्त हुई दो सीट के लिए अपने प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा ने मानवेंद्र सिंह और पदमसेन चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। नीचे पढ़िए, आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें:
बंगाल में ‘दि केरला स्टोरी' पर लगा प्रतिबंध हटा
उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में ‘दि केरला स्टोरी’ के प्रदर्शन पर प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को बृहस्पतिवार को हुई सुनवाई के दौरान हटाने का आदेश दिया। न्यायालय ने साथ ही कहा कि फिल्म को मिले प्रमाण-पत्र को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर निर्णय के लिये कार्यवाही से पहले वह ‘दि केरला...पढ़ें, पूरी खबर।
कर्नाटक: BJP के लिए खतरे की घंटी, लोकसभा की 21 सीटों पर आगे रही कांग्रेस, बीजेपी को महज 4 पर बढ़त
कर्नाटक चुनावों के नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। इस चुनाव में भगवा पार्टी ने दक्षिण भारत का एकमात्र किला गंवा दिया। कांग्रेस ने उसे जबरदस्त हार का स्वाद चखाया। 224 सीटों में...पढ़ें, पूरी खबर।
न्यायपालिका से टकराव के चलते रीजीजू की कानून मंत्रालय से हुई छुट्टी? जानें कब-कब दिया विवादित बयान
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू से गुरुवार को उनका यह पद सरकार ने ले लिया। कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार अर्जुन राम मेघवाल को दिया गया है। रीजीजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दिया गया है। रीजीजू से प्रतिष्ठित मंत्रालय की जिम्मेदारी लेना चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारों का मानना...पढ़ें, पूरी खबर।
जाति जनगणना पर बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, पटना हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से किया इनकार
बिहार में जाति आधारित जनगणना को सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है, जिसमें बिहार में जाति आधारित सर्वे पर रोक लगा दी गई थी। राज्य सरकार को 3 जुलाई को हाईकोर्ट के समक्ष बहस करने के लिए कहा गया है जहां मामला अभी भी लंबित है। पटना हाईकोई द्वारा इस...पढ़ें, पूरी खबर।
सिद्धरमैया के सिर सजेगा कर्नाटक का ताज, शिवकुमार होंगे उप-मुख्यमंत्री
कर्नाटक में सियासी तस्वीर को साफ करते हुए कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया कि कर्नाटक की सत्ता का ताज सिद्धरमैया के सिर पर सजेगा और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार नई सरकार में उप मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। बेंगलुरू में 20 मई को शपथ ग्रहण का...पढ़ें, पूरी खबर।
इटली में जानलेवा हुई बाढ़, अब तक 9 की मौत, 5000 से ज्यादा कृषि फॉर्म पानी में डूबे
इटली में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ गो गई है। सड़कों और खेतों में पानी भर गया है। बारिश एवं बाढ़ से सबसे ज्यादा तबाही देश के उत्तरी इलाके एमिलिया...पढ़ें, पूरी खबर।
IPL 2023: एक मैच में अटकी है इन तीन टीम की जान, जानें क्या है गणित
आईपीएल 2023 का सीजन कई मायनों में बाकी सीजन से अलग है। अब तक 64 मैच हो गए हैं और केवल एक टीम ही प्लेऑफ में अपनी जगह बना पाई है। दिल्ली और हैदराबाद की टीम भले ही प्लेऑफ से बाहर हो गई है, लेकिन...पढ़ें, पूरी खबर।
Volkswagen ने लॉन्च की 2023 Tiguan SUV, सेफ्टी ऐसी कि निडर होकर चलाएंगे गाड़ी
फोक्सवैगन इंडिया ने 2023 मॉडल टिगुआन एसयूवी भारत में लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 34.69 लाख रुपये रखी गई है। नई टिगुआन की कीमत पुराने मॉडल से करीब 50,000 रुपये ज्यादा है और कंपनी ने अपडेटेड एसयूवी में नए फीचर्स के साथ नए ईंधन...पढ़ें, पूरी खबर।
Sanya Malhotra ने स्वीकारा अपना झूठ, बोली 'Shah Rukh Khan संग शूटिंग करने के लिए...'
बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा से कुछ दिनों पहले ये सवाल किया गया था कि क्या वो शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी जवान का हिस्सा हैं? अदाकारा सान्या मल्होत्रा ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें नहीं पता है कि ये खबर कहां से फैली है लेकिन वो जवान की स्टारकास्ट...पढ़ें, पूरी खबर।
