बॉलीवुड

Jawan: Sanya Malhotra ने स्वीकारा अपना झूठ, बोली 'Shah Rukh Khan संग शूटिंग करने के लिए...'

Sanya is doing SRK's Jawan: बॉलीवुड अदाकारा सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) ने इस खबर पर पक्की मुहर लगा दी है कि वो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर जवान (Jawan) का हिस्सा हैं। सान्या की इस इकरार के बाद यह भी कन्फर्म हो गया है कि कुछ दिनों पहले उन्होंने झूठ बोला था कि वो जवान का हिस्सा नहीं हैं।

Image

Jawan Sanya Malhotra

Sanya is doing SRK's Jawan: बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा से कुछ दिनों पहले ये सवाल किया गया था कि क्या वो शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी जवान का हिस्सा हैं? अदाकारा सान्या मल्होत्रा ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें नहीं पता है कि ये खबर कहां से फैली है लेकिन वो जवान की स्टारकास्ट में शामिल नहीं हैं। फैंस सान्या के मु्ंह से ये शब्द सुनने के बाद निराश हो गई थीं लेकिन अब सान्या ने खुद इस खबर पर पक्की मुहर लगा दी है कि वो शाहरुख खान की जवान कर रही हैं।

सान्या मल्होत्रा ने अपनी अपकमिंग मूवी कटहल का प्रमोशन करते हुए जवान को लेकर बड़ा बयान दिया है। सान्या ने कहा है कि वो जवान को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। पिछले कुछ समय से वो अपने रोल को लेकर चुप थीं और जब भी उनसे कुछ पूछा जाता था तो वो उल्टे-सीधे जवाब देती थीं। किंग खान के साथ काम करना सान्या मल्होत्रा का सपना था जो जवान के साथ पूरा हो गया है। सान्या ने यह भी कहा है कि जवान में उनका रोल काफी अच्छा है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी खुश होंगे।

बता दें फिल्म जवान का डायरेक्शन एटली ने किया है जो एक साउथ डायरेक्टर हैं। एटली फिल्म जवान से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। पठान के बाद जवान शाहरुख खान की दूसरी सबसे बड़ी एक्शन मूवी है, जिसमें सान्या मल्होत्रा के साथ-साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी दिखाई देंगे। फिल्म जवान की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और मेकर्स इन दिनों इसके पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। फिल्म जवान 7 सितम्बर के दिन थिएटर्स में रिलीज होगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article