दुनिया

Italy Flood: इटली में जानलेवा हुई बाढ़, अब तक 9 की मौत, 5000 से ज्यादा कृषि फॉर्म पानी में डूबे

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2023, 05:27 PM IST

Italy Flood : बाढ़ का प्रकोप इतना ज्यादा है कि इस सप्ताहांत होने वाली एमीलिया-रोमाग्ना ग्रां प्री फार्मूला वन रेस को रद्द कर दिया गया। फार्मूला वन (एफवन) ने कहा कि उन्होंने इटली के नेताओं से सलाह मशविरे के बाद सुरक्षा कारणों और आपात सेवाओं पर अतिरिक्त बोझ डालने से बचने के लिए यह फैसला किया है।

Image

इटली में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है।

Photo : AP

Italy Flood : इटली में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। सड़कों और खेतों में पानी भर गया है। बारिश एवं बाढ़ से सबसे ज्यादा तबाही देश के उत्तरी इलाके एमिलिया-रोमाग्ना इलाके में हुई है। यहां 5000 से ज्यादा कृषि फॉर्म पानी में डूब गए हैं। इस बाढ़ से इटली की 'फ्रूट वैली' को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

मई के शुरुआत में भी बाढ़ आई थी

समझा जाता है कि सरकार अगले सप्ताह एमिलिया-रोमाग्ना को इस आपदा से राहत पहुंचाने के लिए 20 मिलियन यूरो की आर्थिक मदद जारी कर सकती है। मई के शुरुआत में भी यहां बाढ़ आई थी। तब सरकार ने इस क्षेत्र के लिए 10 मिलियन यूरो की आर्थिक सहायता दी थी।

फार्मूला वन रेस रद्द

बाढ़ का प्रकोप इतना ज्यादा है कि इस सप्ताहांत होने वाली एमीलिया-रोमाग्ना ग्रां प्री फार्मूला वन रेस को रद्द कर दिया गया। फार्मूला वन (एफवन) ने कहा कि उन्होंने इटली के नेताओं से सलाह मशविरे के बाद सुरक्षा कारणों और आपात सेवाओं पर अतिरिक्त बोझ डालने से बचने के लिए यह फैसला किया है। एफवन ने बयान में कहा, ‘यह फैसला किया गया क्योंकि हमारे प्रशंसकों, टीम और कर्मचारियों के लिए प्रतियोगिता का सुरक्षित आयोजन संभव नहीं था और क्षेत्र के नगर और शहर जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं उसे देखते हुए यह सही और जिम्मेदारी भरी चीज है।’

पानी और कीचड़ से भर गए हैं घर

रावेन्ना के समीप कैस्टल बोलोग्नीज कस्बे के निवासियों का बुरा हाल है। उनके घर पानी और कीचड़ से भर गए हैं। दुकानदार एनरिको रोटोनी ने कहा कि यह सब देखना बहुत ही भयानक है। बहुत सारी चीजें बर्बाद हो गई हैं लेकिन हमें आगे बढ़ने की जरूरत है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article