ऑटो न्यूज़

Volkswagen ने लॉन्च की 2023 Tiguan SUV, सेफ्टी ऐसी कि निडर होकर चलाएंगे गाड़ी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 18, 2023, 03:59 PM IST

Volkswagen India ने 2023 Tiguan SUV लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 34.69 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने कई नए रंगों के साथ एसयूवी को खूब सारे फीचर्स और अपडेटेड इंजन में पेश किया है।

Image

बाहर से कार बिल्कुल नहीं बदली है, यहां तक कि अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी समान ही रखा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फोक्सवैगन ने लॉन्च की 2023 टिगुआन
  • भारत की सबसे सेफ एसएयूवी में से एक
  • नए फीचर्स के साथ अपडेटेड इंजन मिला

2023 Volkswagen Tiguan Launched: फोक्सवैगन इंडिया ने 2023 मॉडल टिगुआन एसयूवी भारत में लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 34.69 लाख रुपये रखी गई है। नई टिगुआन की कीमत पुराने मॉडल से करीब 50,000 रुपये ज्यादा है और कंपनी ने अपडेटेड एसयूवी में नए फीचर्स के साथ नए ईंधन नियमों के अनुकूल इंजन दिया है। बाहर से कार बिल्कुल नहीं बदली है, यहां तक कि अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी समान ही रखा गया है। कंपनी ने 2023 टिगुआन को कई नए रंगों में पेश किए है जिनमें नाइटशेडड ब्लू, ओरिक्स व्हाइट, डॉल्फिन ग्रे, डीप ब्लैक और रिफ्लैक्स सिल्वर शामिल हैं।

अंदर से कितनी बदली एसयूवी

2023 फोक्सवैगन टिगुआन के केबिन में कई बदलाव हुए हैं जिनमें सबसे पहले अपडेटेड अलहोल्स्ट्री नजर आती है। इसके अलावा अब कार के साथ अपडेटेड डुअल-टोन ग्रे इंटीरियर दिया गया है, पिछले मॉडल में एसयूवी पूरी तरह ब्लैक केबिन के साथ बेची जा रही थी। फीचर्स की बात करें तो वायरलेस चार्जिंग और पार्किंग असिस्ट नई टिगुआन के साथ मिले सबसे दिलचस्प फीचर हैं। इस फीचर की मदद से सिर्फ एक बटन दबाते ही बहुत कम जगह में भी गाड़ी अपने-आप पार्क हो जाती है, यहां आपको सिर्फ एक्सेलरेटर दबाना होता है।

कितना दमदार है टिगुआन का इंजन

2023 टिगुआन के साथ पहले से मिले फीचर्स में मेट्रिक्स एलईडी हेडलैंप्स, 10-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8.0-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, अगली हीटेड सीट्स, इलेक्ट्रिक अडजस्ट ड्राइवर सीट, तीन जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड टेलगेट और पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं। एसयूवी को 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 188 बीएचपी ताकत और 320 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। 4-व्हील ड्राइव सिस्टम के अलावा एसयूवी को सामान्य रूप से 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिला है। बता दें कि 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ ये भारत की सबसे सुरक्षित एसयूवी बनी हुई है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article