Today Weather: उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों शीतलहर का प्रकोप जारी ही रहेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जबकि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर भारत में ठंडे दिन की स्थिति बनी रह सकती है। आईएमडी ने कहा कि समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर 130-140 समुद्री मील नॉट की "जेट स्ट्रीम हवाएं" उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में चल रही हैं। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने कहा- "इससे ठंडी हवाएं नीचे की तरफ आ रही हैं और उत्तर भारत में शीत लहर/ठंडे दिन की स्थिति बढ़ रही है। अगले 3-4 दिनों में जेट स्ट्रीम की इसी तरह की तीव्रता जारी रहने की संभावना है।"
कैसा रहेगा आज का मौसम
आईएमडी ने आगे भविष्यवाणी की है कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में शनिवार सुबह तक और कुछ हिस्सों में रात/सुबह में कुछ घंटों के लिए और अगले चार दिनों तक कुछ हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। आईएमडी ने कहा- "उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार और रविवार की सुबह कुछ घंटों के लिए और अगले तीन दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में रात/सुबह में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को और अगले तीन दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में शीतलहरजारी रहने की संभावना है। बिहार के कुछ हिस्सों में 24 जनवरी तक और पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में रविवार तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।"
अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर
आईएमडी ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं होने की भी भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा- ''शनिवार और रविवार को पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर जारी रहने की संभावना है। रविवार तक उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर पाला पड़ने की संभावना है।''
दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार को घने कोहरे के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।आईएमडी ने शनिवार तड़के घने से बहुत घने कोहरे के साथ मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप जारी रह सकता है और अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 15 और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
