देश

Pran Pratishtha Invitation: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में कितने राजकीय अतिथि? कुल 8000 के करीब गणमान्य आमंत्रित

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 19, 2024, 09:26 PM IST

Pran Pratishtha Invitation: अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनका परिवार, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित राजकीय अतिथियों की सूची में शामिल हैं।

Image

22 जनवरी को होना है राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम (फोटो- Pixabay)

Pran Pratishtha Invitation: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। इसके लिए देश भर में जश्न का माहौल जारी है। इसी बीत अब राजकीय गेस्टों की लिस्ट आने लगी है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में निमंत्रित अतिथि कहां रहेंगे और कैसे जाएंगे, इसकी भी जानकारी सामने आने लगी है।

राजकीय अतिथि

पीटीआई के अनुसार अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनका परिवार, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित राजकीय अतिथियों की सूची में शामिल हैं। सूची में उद्योगपति मुकेश अंबानी, उनकी मां कोकिलाबेन, पत्नी नीता, बेटे आकाश और अनंत, पुत्रवधू श्लोका तथा होने वाली पुत्रवधू राधिका मर्चेंट के भी नाम हैं। राजकीय अतिथियों की सूची में प्रमुख राजनीतिक नेता, बड़े उद्योगपति, शीर्ष फिल्म अभिनेता, खिलाड़ी, नौकरशाह और राजनयिक शामिल हैं।

8000 लोगों को निमंत्रण

समारोह के लिए करीब 8,000 लोगों को आमंत्रण भेजा गया है। पीटीआई के अनुसार फिल्म जगत से सूची में शामिल लोगों में अभिनेता अजय देवगन, अक्षय कुमार, अल्लू अर्जुन, मोहनलाल, अनुपम खेर और चिरंजीवी हैं। इनके अलावा, सरोद वादक अमजद अली, गीतकार मनोज मुंतशीर और उनकी पत्नी, गीतकार एवं लेखक प्रसून जोशी, निर्देशक संजय भंसाली और चंद्रप्रकाश द्विवेदी को भी आमंत्रित किया गया है।

उद्योगपति जगत से कौन-कौन

आमंत्रित किये गए अन्य प्रमुख उद्योगपतियों में आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला और उनकी पत्नी नीरजा, पीरामल समूह के अध्यक्ष अजय पीरामल, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के आनंद महिन्द्रा और डीसीएम श्रीराम के अजय श्रीराम तथा टीसीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के. कीर्तिवासन शामिल हैं। डॉ रेड्डीज फार्मास्यूटिकल्स के के. सतीश रेड्डी, जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज के सीईओ पुनीत गोयनका, लार्सन एंड टूब्रो के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस एन सुब्रहमण्यन और उनकी पत्नी, इंफोसिस के संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति, जिंदल स्टील एंड पावर के प्रमुख नवीन जिंदल और मेदांता समूह के नरेश त्रेहन भी सूची में शामिल हैं।

कानून से लेकर स्पोर्ट्स तक के क्षेत्रों को निमंत्रण

लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार और योजना आयोग (अब भंग किये जा चुके) के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया के नाम भी सूची में हैं। भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत, पूर्व राजनयिक अमर सिन्हा, पूर्व अटार्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल और मुकुल रोहतगी तथा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को भी सूची में जगह मिली है।

गेस्ट कैसे पहुंचेंगे अयोध्या

सूची में शामिल कुछ लोग 22 जनवरी को निजी विमानों से यहां पहुंचने वाले हैं, जबकि अन्य लोग नियमित उड़ानों से एक दिन पहले पहुंचेंगे और अयोध्या या लखनऊ जैसे आसपास के शहरों में ठहरेंगे। समारोह में शामिल होने के लिए बच्चन एक निजी विमान से अयोध्या आएंगे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें