देश

आज का इतिहास, 5 अक्टूबर: आज ही के दिन मोबाइल फोन क्रांति के सूत्रधार स्टीव जॉब्स का निधन हुआ

  • Agency by: भाषा
  • Updated Oct 5, 2022, 12:10 AM IST

Today History (aaj ka itihas) 5 October in Hindi: 1676 में ब्रिटिश हुकूमत ने ईस्ट इंडिया कंपनी को दो तरह के सिक्के ढालने की इजाजत दी। बंबई में ढाली गई यह मुद्रा रुपया और पैसा कहलाई। 1864 में कलकत्ता (अब कोलकाता) में आए प्रलंयकारी भूकंप में शहर का बड़ा हिस्सा तबाह। भूकंप में तकरीबन 60 हजार लोगों की मौत हुई।

Image

आज ही के दिन मोबाइल फोन क्रांति के सूत्रधार स्टीव जॉब्स का निधन हुआ था

नयी दिल्ली: कुछ लोग अपने कारनामों से इतिहास में जगह बनाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं, जिनकी उपलब्धियों से इतिहास की दिशा बदल जाती है। दुनियाभर में कंप्यूटर और मोबाइल फोन के क्षेत्र में क्रांति के अग्रदूत माने जाने वाले एप्पल कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स एक ऐसे ही व्यक्ति थे, जिन्होंने आसमान की बुलंदियां हासिल कीं और अपने दृढ़निश्चय तथा नवाचार से अपने उत्पादों के जरिए बाजार को एक नयी दिशा दी। पांच अक्टूबर 2011 की तारीख उस महान विभूति की पुण्यतिथि के रूप में इतिहास में दर्ज है।

देश-दुनिया के इतिहास में पांच अक्टूबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1676 : ब्रिटिश हुकूमत ने ईस्ट इंडिया कंपनी को दो तरह के सिक्के ढालने की इजाजत दी। बंबई में ढाली गई यह मुद्रा रुपया और पैसा कहलाई।

1805 : लॉर्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन।

1813 : थेम्स की लड़ाई (जो अब कनाडा का ओंटारियो है) में अमेरिका के सैनिकों ने ब्रिटिश सेना को मात दी। ब्रिटिश सेना में तकरीबन 1000 भारतीय सैनिक थे।

1864: कलकत्ता (अब कोलकाता) में आए प्रलंयकारी भूकंप में शहर का बड़ा हिस्सा तबाह। भूकंप में तकरीबन 60 हजार लोगों की मौत हुई।

1868 : प्रसिद्ध असमी लेखक लक्ष्मीनाथ बेजबरूआ का जन्म।

1975 : इंग्लैंड के बर्कशायर में केट विंस्लेट का जन्म। कई फिल्मों में महिलाओं के अलहदा किरदारों को अपने अभिनय से अमर बनाने वाली केट को टाइटैनिक में उनकी भूमिका के लिए दुनियाभर में सराहा गया।

1989: मीरा साहिब फातिमा बीबी देश की शीर्ष अदालत में पहली महिला न्यायाधीश बनीं।

1991: इंडियन एक्सप्रेस समूह के संस्थापक और देश की पत्रकारिता के स्तंभ माने जाने वाले रामनाथ गोयनका का निधन। उन्हें प्रेस की स्वतंत्रता का मुखर पैरोकार माना जाता है।

1998 : अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की न्यायिक समिति ने पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई की सिफारिश की।

2011 : एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स का निधन। अमेरिका के इस करिश्माई व्यक्ति ने कंप्यूटर और मोबाइल फोन के बाजार को एक नयी दिशा दी और उनकी कंपनी एक दिन दुनिया की सबसे सफल कंपनी बनी।

2020 : पूर्व केन्द्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद का निधन।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश