TMC MP Meeting: इधर, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी इंडिया ब्लॉक की बैठक के लिए दिल्ली पहुंची, उधर टीएमसी के बागी सांसद भी एक्टिव हो गए। सूत्रों के मुताबिक, आज टीएमसी के करीब 21 सांसद बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर जुटे। इन्होंने स्पीकर ओम बिरला को पत्र भी लिखा है। आज ही वरिष्ठ सासंद सुखेंदु शेखर रॉय ने टीएमसी से सांसद पद से इस्तीफा दिया है। आज ही प. बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने भी भूपेंद्र यादव से उनके आवास पर मुलाकात की।
बैठक में ये सांसद मौजूद
- काकली घोषदस्तीदार (बारासात)
- प्रसून बनर्जी (हावड़ा)
- शताब्दी रॉय (बीरभूम)
- असित मल
- बापी हलदर (मथुरापुर)
- जून मालिया (मेदिनपुर)
- जगदीश बसुनिया (कोचीन)
- कालीपद सोरेन (झारग्राम)
- अरूप चक्रवर्ती (बांकुरा)
- पार्थ भौमिक (बैरकपुर)
- शर्मिला सरकार (बर्दवान पूर्व)
सीएम अधिकारी ने की भूपेंद्र यादव से मुलाकात
इससे पहले आज प. बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने भूपेंद्र यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इसमें टीएमसी सांसदों को लेकर ही चर्चा हुई है।
टीएमसी की करारी हार के मुश्किलों का दौर
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में करारी हार के बाद से ही पूर्व मुख्यमंत्री और TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। पहले पार्टी के लगभग 60 विधायकों ने एक अलग गुट बना लिया और कई सांसदों के भी पार्टी छोड़ने की बातें कही जा रही थीं। सांसदों के पार्टी छोड़ने की अटकलें सही साबित होती जा रही हैं।
सुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया
आज पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। यही नहीं सुखेंदु ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है। उन्होंने TMC सुप्रीम ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा मेल कर दिया है। पार्टी से इस्तीफा देने के बाद सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा, मैंने वाम मोर्चा के खिलाफ लड़ाई लड़ी। करोड़ों की लूट हुई, नई सरकार को पूरी टेंडर चेक करने चाहिए। अस्पतालों में जो दवा खरीदी गई, उसकी बड़ी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, RG Kar में जो हुआ आपने देखा, जनता सड़क पर आ गई थी, सबने विरोध प्रदर्शन किया।
