देश

महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे, TMC सांसद ने BJP समर्थकों पर लगाया आरोप

कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से दो बार की सांसद मोइत्रा नटना में एक बैठक में भाग लेने के लिए गई थीं। जहां भाजपा प्रदर्शनकारियों ने उनका विरोध किया। इस दौरान उन्हें काले झंडे दिखाते हुए 'वापस जाओ' के नारे लगाए गए।

Image

महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे।

पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं पर अंडे फेंके जाने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। इस लिस्ट में ताजा नाम तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा का जुड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर इलाके में उनपर अंडे फेंके गए। मोइत्रा का दावा है कि प्रदर्शन कर रहे लोगों में भाजपा समर्थक शामिल थे और उन्होंने उनकी ओर अंडे फेंके। उन्होंने इस घटना को लेकर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए।

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने घटना के बाद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक बैठक के लिए पहुंची थीं। जहां भाजपा प्रदर्शनकारियों ने उनका विरोध किया। इस दौरान उन्हें काले झंडे दिखाते हुए 'वापस जाओ' के नारे लगाए गए। इतना ही नहीं, मोइत्रा ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने उन पर अंडे फेंकते हुए "जय श्री राम" के नारे लगाए। बता दें कि टीएमसी सांसद द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में उनके चेहरे पर टूटे हुए अंडे के छिलके देखे जा सकते हैं।

बता दें कि कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से दो बार की सांसद मोइत्रा नटना में एक बैठक में भाग लेने के लिए गई थीं। उन्होंने दावा किया कि अपने दौरे के बारे में उन्होंने पुलिस को भी सूचित कर रखा था।

यह ताजा घटना मोइत्रा के नादिया के छपरा इलाके में भाजपा के विरोध प्रदर्शन का सामना करने के कुछ दिनों बाद हुई है, जहां प्रदर्शनकारियों ने पार्टी की बैठक से निकलते समय उनके सामने काले झंडे लहराए थे और इसी तरह के नारे लगाए थे।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article