देश

बंगाल में TMC को बड़ा झटका, 3 बार के विधायक तापस रॉय ने दिया इस्तीफा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2024, 02:00 PM IST

Tapas Roy Resigns: तापस रॉय ने तृणमूल कांग्रेस व विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं।

Image

टीएमसी नेता तापस रॉय ने दिया इस्तीफा

Photo : ANI

Tapas Roy Resigns: लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक तापस रॉय ने पार्टी व विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि तापस रॉय भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, तापस रॉय के साथ टीएमसी के और भी नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका होगा।

बताया जा रहा है कि तापस रॉय ममता बनर्जी और टीमएसी से काफी खफा हैं। हाल ही में उन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ अपना गुस्सा भी व्यक्त किया था। उन्होंंने कहा था कि जब प्रवर्तन निदेशायलय (ED) का मुझ पर छापा पड़ा तब ममता बनर्जी ने उनका समर्थन नहीं किया था और सांत्वना भी नहीं दी थी।

आगे क्या करूंगा, कुछ तय नहीं

पार्टी से इस्तीफा देने के बाद तापस रॉय का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया क्योंकि मुझे लगा कि इस पार्टी में मेरा सम्मान नहीं है, कई बार ऐसी परिस्थितियां आईं जब मुझे यह ऐसा महसूस हुआ। उन्होंने कहा, 12 जनवरी को ईडी की टीम मेरे घर पहुंची थी, घटना हुए कई दिन हो गए लेकिन पार्टी से कोई सहानुभूति या सहयोग नहीं मिला। उन्होंने कहा, TMC अब मेरे लिए नहीं है। मैं जहां भी देखता हूं, इस पार्टी में भ्रष्टाचार है। यह ठीक नहीं है कि अपराध कोई और करे और सजा बाकियों को मिले। मैं कई तरह के विवादों का सामना कर रहा हूं और काफी समय से विधानसभा नहीं गया। पार्टी के कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं हो रहा था और आज मैंने इस्तीफा दे दिया है। आगे क्या करूंगा इसके बारे में अभी तक कुछ तय नहीं किया है।

हाल ही में ईडी ने की थी छापेमारी

बता दें, तीन बार के विधायक तापस रॉय के आवास पर हाल ही में ईडी ने छापा मारा था। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के मामले में की गई थी। इसके बाद नौशाद सिद्दीकी, सजल घोष और अधीर रंजन चौधरी ने तापस रॉय का समर्थन किया था। हालांकि, उनकी खुद की पार्टी समर्थन में नहीं खड़ी थी और न ही पार्टी की ओर से कोई बयान दिया गया। इसके बाद से तापस रॉय पार्टी से नाराज चल रहे थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article