देश

महुआ मोइत्रा ने ED के समन को किया नजरअंदाज, कहां- मैं कृष्णानगर में प्रचार करूंगी

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2024, 12:11 PM IST

Mahua Moitra on ED Summon: टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने अपने चल रहे चुनाव अभियान के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र में मौजूद होने के कारण आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को नजरअंदाज कर दिया। कथित तौर पर सवाल के बदले नकद मामले में ईडी ने उन्हें तलब किया है।

Image

ED के समन पर क्या बोलीं महुआ मोइत्रा?

Photo : Times Now Digital

Cash-for-Query Case: महुआ मोइत्रा ने ईडी के उस समन को नजरअंदाज कर दिया है, जिसमें उन्हें आज पेश होने के लिए कहा गया था। वो ईडी के समक्ष पेश नहीं हुईं और उन्होंने सीधे शब्दों में ये कह दिया है कि वे कृष्णानगर में प्रचार करेंगी। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नेता महुआ मोइत्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को नजरअंदाज करते हुए कहा है कि वह बृहस्पतिवार को कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगी। उनसे दिल्ली में ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा गया था।

मोइत्रा और हीरानंदानी को जारी हुआ था नया समन

महुआ मोइत्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं दोपहर में कृष्णानगर निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार के लिए निकलूंगी।" ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन मामले में पूछताछ के लिए मोइत्रा और दुबई स्थित व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी को नया समन जारी किया था।

कृष्णानगर सीट से फिर से उम्मीदवार हैं महुआ मोइत्रा

टीएमसी की 49 वर्षीय नेता महुआ मोइत्रा को केंद्रीय एजेंसी ने पहले भी दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह आधिकारिक काम का हवाला देकर पेश नहीं हुईं और नोटिस को स्थगित करने की मांग की। मोइत्रा को दिसंबर में "अनैतिक आचरण" के लिए लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था। उन्हें उनकी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया है।

केंद्रीय अन्वेषण एजेंसी (सीबीआई) ने कथित रूप से पैसे लेकर सवाल पूछने के संबंध में शनिवार को टीएमसी नेता के परिसर पर छापा मारा था। इससे कुछ दिन पहले लोकपाल ने सीबीआई को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा मोइत्रा के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया था। मोइत्रा का कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article