देश

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर TMC के बागी गुट की बड़ी बैठक, प्रसून बनर्जी और सायोनी घोष भी हुईं शामिल

TMC Rebels: भाजपा के कद्दावर नेता भूपेंद्र यादव के आवास पर टीएमसी के बागी सांसद एकजुट हुए। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र यादव के आवास पर टीएमसी के बागी गुट की बड़ी बैठक चल रही है।

Image

टीएमसी की बागी नेता सायोनी घोष

Photo : PTI

TMC Rebels: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता भूपेंद्र यादव के आवास पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी सांसद एकजुट हुए। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र यादव के आवास पर टीएमसी के बागी गुट की बड़ी बैठक चल रही है। इस बैठक में ममता बनर्जी की कभी करीबी रहीं सायोनी घोष भी शामिल हुईं। सायोनी घोष के अलावा प्रसून बनर्जी, माला रॉय, शताब्दी रॉय भी नजर आए।

TMC के बागी गुट में अब 20 सांसद

टीएमसी के बागी गुट में पार्टी के वरिष्ठ नेता और संस्थापक सदस्यों में शामिल सुदीप बंद्योपाध्याय भी शामिल हो गए। सूत्रों ने बताया कि सुदीप बंद्योपाध्याय ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेता भूपेंद्र यादव से मुलाकात की थी। सुदीय बंद्योपाध्याय टीएमसी के बागी गुट में शामिल होने वाले 20वें सांसद हैं। ऐसे में ममता बनर्जी की ताकत लगातार घट रही है। टीएमसी के कुल 28 सांसदों में से 20 सांसद बागी गुट के समर्थन में बताए जा रहे हैं।

ममता ने सायोनी को भी किया साइड

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पार्टी में अंतर्कलह के बीच सायोनी घोष को युवा मोर्चे के अध्यक्ष पद से हटा दिया। साथ ही यह जिम्मेदारी अर्णब बनर्जी को सौंप दी। इसके अतिरिक्त, टीएमसी ने सांसद सौगत रॉय को लोकसभा में सलाहकार की जिम्मेदारी भी सौंपी है।

बागी गुट ने बढ़ाई ममता की परेशानी

टीएमसी के बागी गुट ने ममता बनर्जी की परेशानी बढ़ा दी है। टीएमसी के बागी सांसद सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करेंगे। इस दौरान, असली तृणमूल कांग्रेस के तौर पर पहचान देने की मांग करेंगे। माना जा रहा है अलग पहचान मिलते ही टीएमसी का बागी गुट एनडीए को अपना समर्थन देगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

ब्रिटेन के नए PM एंडी बर्नहैम से पीएम मोदी की पहली बार फोन पर बात; रक्षा, व्यापार और स्वच्छ ऊर्जा पर हुआ मंथन

ब्रिटेन के नए PM एंडी बर्नहैम से पीएम मोदी की पहली बार फोन पर बात; रक्षा, व्यापार और स्वच्छ ऊर्जा पर हुआ मंथन

PoJK के हालात पर मीरवाइज फारूक ने तोड़ी चुप्पी, हिंसा में हुई मौतों पर जताया दुख, कश्मीरी शरणार्थियों के अधिकारों की उठाई आवाज

PoJK के हालात पर मीरवाइज फारूक ने तोड़ी चुप्पी, हिंसा में हुई मौतों पर जताया दुख, कश्मीरी शरणार्थियों के अधिकारों की उठाई आवाज

Pakistani Drone: जम्मू में पाकिस्तान की जासूसी कोशिश नाकाम, चीन निर्मित सर्विलांस ड्रोन भारतीय सेना ने मार गिराया

Pakistani Drone: जम्मू में पाकिस्तान की जासूसी कोशिश नाकाम, चीन निर्मित सर्विलांस ड्रोन भारतीय सेना ने मार गिराया

'पत्थरों पर मिले फिंगरप्रिंट का आधार से होगा मिलान', जंतर-मंतर प्रदर्शन पर फडणवीस सरकार के मंत्री का दावा, संजय राउत का तंज

'पत्थरों पर मिले फिंगरप्रिंट का आधार से होगा मिलान', जंतर-मंतर प्रदर्शन पर फडणवीस सरकार के मंत्री का दावा, संजय राउत का तंज

किसने दी थी सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की सुपारी? CBI ने खोल दी पोल, दो भाइयों को किया गिरफ्तार, पूछताछ में निकला ये एंगल

किसने दी थी सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की सुपारी? CBI ने खोल दी पोल, दो भाइयों को किया गिरफ्तार, पूछताछ में निकला ये एंगल