देश

Swati Maliwal Assault Case: अभी और 3 दिन पुलिस हिरासत में रहेंगे बिभव कुमार, कोर्ट का आदेश

Swati Maliwal Assault Case: बिभव कुमार की जमानत याचिका एक दिन पहले ही खारिज हो गई थी।

Image

तीस हजारी कोर्ट ने बिभव को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Photo : PTI

Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल केस में आरोपी बिभव कुमार पुलिस की हिरासत में तीन और दिन की वृद्धि हो गई है। चार दिन की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। बिभव कुमार की जमानत याचिका एक दिन पहले ही खारिज हो गई थी।

कोर्ट में आज क्या हुआ

इससे पहले कोर्ट ने बिभव कुमार की हिरासत की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार की पांच दिन की हिरासत मांगी थी। बिभव कुमार के वकील ने दिल्ली पुलिस की याचिका का विरोध किया और कहा कि उसके पास ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिससे उनका सामना कराए जाने की जरूरत हो।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article