देश

Times Now Summit 2025: भारत के सबसे बड़े लीडरशिप कॉन्क्लेव का काउंटडाउन शुरू; जानिए इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात

टाइम्स नाउ समिट 2025 (Times Now Summit 2025), जिसका विषय- 'भारत को आगे रखना' (Keeping Bharat Ahead) है, 27-28 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। लाइव सेशन और बेबाक चर्चाओं से रूबरू होते रहने लिए आप जुड़े रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ। इस रिपोर्ट के जरिए समिट के बारे में तफसील से जानिए।

Image

Times Now Summit 2025 का काउंटडाउन शुरू।

टाइम्स नाउ समिट 2025 (Times Now Summit 2025) के शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा है, यानी एक शानदार कार्यक्रम का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस समिट के माध्यम से हम आपके लिए रियल टाइम अपडेट, विशेषज्ञों से खास चर्चा के साथ-साथ कई खास पहलु लेकर आए हैं, क्योंकि भारत के शीर्ष नीति निर्माता, व्यवसायी, दिग्गज राजनेता और वैश्विक प्रभावशाली लोग 'भारत को आगे रखना' (Keeping Bharat Ahead) की थीम के तहत देश के भविष्य को आकार देने के लिए एकत्रित हुए हैं।

टाइम्स नाउ समिट 2025 से जुड़ी बड़ी तस्वीर

बहुप्रतीक्षित टाइम्स नाउ समिट 2025 आज नई दिल्ली में शुरू होने वाला है। शासन, व्यवसाय, प्रौद्योगिकी और नवाचार से जुड़े विचारकों की प्रभावशाली लाइनअप के साथ, इस समिट में भारत की उभरती वैश्विक भूमिका के बारे में गहन चर्चा होगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा, बुनियादी ढांचे, अर्थव्यवस्था और अत्याधुनिक तकनीक जैसे प्रभावशाली विषयों पर चर्चाएं होंगी।

कब और कहां आयोजित होगी ये समिट?

27 और 28 मार्च को नई दिल्ली में भारत का लीडिंग ब्रॉडकास्ट नेटवर्क 'टाइम्स नेटवर्क', ड्रीम स्पोर्ट्स और पावर्ड बाय पर्नोड रिकार्ड इंडिया द्वारा सह-प्रस्तुत 'टाइम्स नाउ समिट 2025' के अपने नवीनतम संस्करण की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

टाइम्स नाउ के बारे में जानिए

टाइम्स नाउ पिछले एक दशक से भी ज़्यादा समय से भारत का नंबर 1 अंग्रेज़ी न्यूज़ चैनल रहा है। यह एक ऐसा चैनल है जो दर्शकों तक बेबाकी से समाचार पहुंचाने और अपनी दमदार रिपोर्टिंग के जरिए विश्वसनीयता के पैमाने को नई ऊंचाई देने और निष्पक्ष दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। बेबाकी और निष्पक्षता के लिए टाइम्स नाउ समाचारों में देश की आवाज़ है। इसकी विशिष्ट शैली और निडर दृष्टिकोण इसे दूसरों से अलग बनाता है। टाइम्स नाउ दुनिया भर के 100 देशों में दर्शकों से जुड़ा है।

देश और दुनिया के दिग्गज मंच पर आएंगे

टाइम्स नाउ समिट 2025 के मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर बिल गेट्स तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। ये समिट शासन, अर्थव्यवस्था और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र की कुछ सबसे शक्तिशाली हस्तियों को एक साथ ला रहा है। इस सूची में नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, अश्विनी वैश्य जैसे केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।

भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव प्रमुख वैश्विक दृष्टिकोण साझा करेंगे, जबकि स्मृति ईरानी और सारा अली खान भारत के सांस्कृतिक विकास पर एक नया दृष्टिकोण पेश करेंगी।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article