देश

टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन 'मैनेजिंग इंडिया अवॉर्ड 2026' से सम्मानित, मीडिया क्षेत्र में आजीवन योगदान के लिए मिला सम्मान

ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) के 70वें स्थापना दिवस और 20वें नेशनल मैनेजमेंट डे के अवसर पर विनीत जैन को 'Lifetime Contribution to Media' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके परिवर्तनकारी नेतृत्व को रेखांकित करता है, जिसके तहत उन्होंने द टाइम्स ग्रुप को भारत का सबसे बड़ा और विविधीकृत मल्टीमीडिया उद्यम बनाया।

Image

विनीत जैन, द टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर 'Lifetime Contribution to Media' अवॉर्ड से सम्मानित किए गए। (दाएं) विनीत जैन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ।

Photo : Times Now Digital

भारत के सबसे बड़े मीडिया समूह बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन को 'Lifetime Contribution to Media' पुरस्कार प्रदान किया गया है। AIMA के 16वें मैनेजिंग इंडिया अवॉर्ड 2026 की थीम 'Transforming for Tomorrow: Growth with Resilience' (कल के लिए परिवर्तन: लचीलापन के साथ विकास) रही, जिसमें कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं।

पुरस्कार ग्रहण करते हुए विनीत जैन ने कहा, "यह सम्मान मेरे लिए बहुत बड़ा है। मैं इसे अपने उन सभी साथियों को समर्पित करता हूं, जिन्होंने टाइम्स ग्रुप को भारत की सबसे बड़ी मल्टीमीडिया कंपनी बनाने के लिए अथक परिश्रम किया है।''

प्रशस्ति पत्र प्रस्तुत करते हुए, फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) के चेयरमैन सुनील सेठी ने विनीत जैन को भविष्य के लिए तैयार कुशल उद्यमी के रूप में सराहा। उन्होंने बताया कि कैसे विनीत जैन ने एक विरासत में मिली अखबार कंपनी को आधुनिक रूप देकर एक विविधीकृत मीडिया पावरहाउस में बदल दिया, पहले प्रिंट को सुदृढ़ किया और फिर उभरती मीडिया तकनीकों व बाजारों में रणनीतिक विस्तार किया।

सेठी ने कहा, "प्रिंट मीडिया में मज़बूत जड़ों से लेकर विनीत जैन ने संगठन को देश के सबसे बड़े मल्टीमीडिया समूहों में शामिल किया और आज करोड़ों भारतीय जिस तरह से रोजाना खबरें और कंटेंट देखते-पढ़ते हैं, उसे आकार देने में अहम भूमिका निभाई। टेलीविजन और रेडियो से लेकर इंटरनेट, फिल्में, संगीत, खेल, इवेंट्स, आउटडोर विज्ञापन, शिक्षा और निवेश- हर मंच पर उनके नेतृत्व ने प्रभावशाली ब्रांड खड़े किए हैं।"

विनीत जैन के नेतृत्व में टेलीविजन क्षेत्र में टाइम्स नाउ, ईटी नाउ और जूम ने समूह की मजबूत मौजूदगी बनाई, जबकि रेडियो मिर्ची, टाइम्स ओओएच, टाइम्स म्यूजिक और मैजिकब्रिक्स अपनी-अपनी श्रेणी में अग्रणी बने। समूह ने शिक्षा क्षेत्र में भी कदम रखते हुए बेनेट यूनिवर्सिटी और टाइम्सप्रो जैसे संस्थानों की शुरुआत की।

सुनील सेठी ने विनीत जैन की इस क्षमता की भी सराहना की कि उन्होंने लोकप्रिय मनोरंजन और बौद्धिक गतिविधियों के बीच संतुलन बनाए रखा। उन्होंने सांस्कृतिक नेतृत्व के उदाहरण के रूप में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता के नए रूप और टाइम्स लिटफेस्ट की शुरुआत का उल्लेख किया।

पुरस्कार स्वीकार करते हुए विनीत जैन ने AIMA और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "टाइम्स ग्रुप हर उस मीडिया वर्टिकल में नंबर वन है, जिसमें उसने कदम रखा है, और हम उत्कृष्टता की ओर निरंतर प्रयास करते रहेंगे।" यह वक्तव्य तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में संगठन के विकास, फ्लेक्सिबिलिटी और इनोवेशन पर निरंतर फोकस को रेखांकित करता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article