देश

Bennett University Convocation 2024: बेनेट यूनिवर्सिटी का 6वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आज, 1219 छात्रों को मिलेगी डिग्री

बेनेट यूनिवर्सिटी आज अपना 6वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। इस दौरान टाइम्स ग्रुप के एमडी और बेनेट यूनिवर्सिटी के चांसलर विनीत जैन 1219 छात्रों को डिग्री प्रदान करेंगे।

Image

बेनेट यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह 2024: 6वें दीक्षांत समारोह में 1219 छात्रों को मिलेगी डिग्री

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bennett University Convocation 2024: ग्रेटर नोएडा स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी आज 7 दिसंबर 2024 को अपना 6वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। दीक्षांत समारोह दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। इस दौरान द टाइम्स ग्रुप के एमडी और बेनेट यूनिवर्सिटी के चांसलर विनीत जैन 1219 छात्रों को डिग्री प्रदान करेंगे। दीक्षांत समारोह बेनेट विश्वविद्यालय परिसर के द कन्वोकेशन एरिना में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष पुनीत चंडोक और नाज़ारा टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और सीईओ नितीश मित्तरसैन को मानद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

1219 छात्र होंगे स्नातक

बेनेट यूनिवर्सिटी के 6वें दीक्षांत समारोह में 1219 छात्रों को स्नातक डिग्री प्रदान की जाएगी। छात्रों को इस इस दौरान चांसलर गोल्ड व सिल्वर मेडल के अलावा वाइस चांसलर गोल्ड मेडल भी प्रदान किए जाएंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article