देश

अमेरिका में अवैध तरीके रह रहे और वीजा धोखाधड़ी वालों पर होगी कार्रवाई, भारतीय दूतावास ने किया साफ

दूतावास का यह बयान हाल ही में कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में ट्रंप प्रशासन द्वारा आव्रजन कार्रवाई की पृष्ठभूमि में आया है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने इस महीने के दौरान वीजा और आव्रजन के विषय पर कई बयान जारी किए हैं।

Image

अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे लोगों पर होगी कार्रवाई

Photo : IANS

Illegally Staying in US: अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले या वीजा धोखाधड़ी करने वाले लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा, भारतीय दूतावास ने शनिवार को ये बात कही। अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर एक संक्षिप्त बयान में यह भी कहा कि अगर कोई अमेरिकी कानून तोड़ता है, तो उसे दंडित किया जाएगा। दूतावास ने अपने पोस्ट में कहा, जो लोग अवैध रूप से अमेरिका में हैं या वीजा धोखाधड़ी करते हैं, उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाएगा। अगर आप अमेरिकी कानून तोड़ते हैं, तो आपको दंडित किया जाएगा।

अमेरिकी वीजा "एक विशेषाधिकार है, अधिकार नहीं"

दूतावास का यह बयान हाल ही में कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में ट्रंप प्रशासन द्वारा आव्रजन कार्रवाई की पृष्ठभूमि में आया है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने इस महीने के दौरान वीजा और आव्रजन के विषय पर कई बयान जारी किए हैं। दूतावास ने 19 जून को पहले कहा था कि अमेरिकी वीजा "एक विशेषाधिकार है, अधिकार नहीं" और वीजा जारी होने के बाद भी इसकी जांच बंद नहीं होती है और अगर कोई कानून तोड़ता है तो अधिकारी इसे रद्द कर सकते हैं।

अमेरिकी कानून तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

दूतावास ने यह भी कहा था कि छात्र या विजिटर वीजा पर रहते हुए अवैध ड्रग्स का उपयोग करना या किसी भी अमेरिकी कानून का उल्लंघन करना किसी व्यक्ति को भविष्य में वीजा के लिए अयोग्य बना सकता है। इस महीने की शुरुआत में भारत में अमेरिकी दूतावास ने भी बयान जारी कर इस बात पर जोर दिया था कि अमेरिका में वैध तरीके से यात्रा करने वाले लोगों का स्वागत है, लेकिन अवैध प्रवेश या वीजा का दुरुपयोग देश द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कई लोगों पर वीजी प्रतिबंध लगाए

16 जून को नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा था कि अमेरिका उन लोगों को बर्दाश्त नहीं करेगा जो देश में अवैध और सामूहिक आव्रजन की सुविधा प्रदान करते हैं। दूतावास ने यह भी कहा था कि अमेरिका ने विदेशी सरकारी अधिकारियों और ऐसा करने वाले अन्य लोगों को पर कार्रवाई करते हुए नए वीजा प्रतिबंध लगाए हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article