देश

कोल्हापुर का ये वीडियो हैरान कर देगा, नाराज ऑटो ड्राइवर ने महिला को घसीटा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Jul 7, 2023, 08:30 AM IST

Kolhapur Video: कोल्हापुर में एक ऑटो ड्राइवर और महिला के बीच झगड़ा इस हद तक बढ़ा कि उसने महिला को जान से मारने की कोशिश की। उसने पीड़ित को अपने ऑटो से करीब 200 मीटर दूर तक घसीटा।

Kolhapur Video: महाराष्ट्र का कोल्हापुर शहर सन्न है। सीसीटीवी में एक ऐसा फुटेज रिकॉर्ड हुआ जिसे देख आप अंदाजा लगा सकेंगे कि आरोपी शख्स कितना बेरहम रहा होगा। सीसीटीवी में दर्ज फुटेज में आप देख सकते हैं कि एक बाइक सवार दुकान के सामने रुकता है और सड़क पर ट्रैफिक सामान्य तरीके से चल रहा होता है। लेकिन कुछ देर के बाद एक ऑटो तेज गति से नजर आता है जिसमें एक महिला फंसी हुई है। तेज रफ्तार उस ऑटो के पीछे कुछ लोग दौड़ रहे होते हैं और उसे रोकने की कोशिश में लग जाते हैं। लेकिन वो भागने में कामयाब रहता है। बताया जा रहा है कि महिला और ऑटो वाले का किसी बात पर विवाद हुआ था और उसके बाद ऑटो ड्राइवर ने महिला को घसीटना शुरू कर दिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article